आतंकवाद के खिलाफ जंग में देश का एक और जांबाज़ ऑफिसर शहीद
   24-फ़रवरी-2019
 
कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ जारी जंग अपने निर्णायक क्षणों में है। आतंकियों को घुसकर मारा जा रहा है। इसी कड़ी में आज कुलगाम एनकाउंटर में जैश के 3 आतंकियों को ढेर कर दिया गया। जिसमें जम्मू कश्मीर पुलिस के एंटी टेररिज़्म विंग के जांबाज़ ऑफिसर अमन ठाकुर शहीद हो गये। अमन ठाकुर 2011 कश्मीर पुलिस सर्विस 2011 बैच के ऑफिसर थे। जोकि फिलहाल डीएसपी के पद पर तैनात थे। डीएसपी अमन आतंकवाद प्रभावित कुलगाम जिले में एंटी टेररिज़्म विंग के हेड थे। तूरीगाम इलाके के आज के एनकाउंटर में अमन अपनी एसओजी की टीम को फ्रंट से लीड कर रहे थे। सामने आतंकी गोलीबारी कर रहे थे और पीछे पत्थरबाज़ पथराव कर रहे थे। ऐसे में अमन ठाकुर आतंकियों का सामना कर रहे थे। इसी बीच आतंकियों की कई गोलियां उनके शरीर से होती हुई निकल गयीं। पत्थरबाज़ी के बीच उनको तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन अमन को बचाया नहीं जा सका।
 

 
 
अमन ठाकुर जम्मू के रहने वाले थे। जो अपनी दिलेरी और बहादुरी के लिए जाने जाते थे। उन्होंने साउथ कश्मीर से आतंकवाद को मिटाने में कई ऑपरेशनंस को अंजाम दिया था। लेकिन आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक जंग में वो खुद शहीद हो गये। जेके नाउ अमन ठाकुर को शत्-शत् नमन करता है।