सर्जिकल स्ट्राइक के बाद कराची स्टॉक एक्सचेंच क्रैश, आगे और गिरने के आसार
   27-फ़रवरी-2019

 
भारत ने आज पाकिस्तान के सिर्फ एफ-16 विमान को ही नहीं मार गिराया बल्कि इसके बाद कराची स्टॉक एक्सचेंज भी धडाम से नीचे आ गिरा। आज सुबह के बाद इडेक्स 2000 प्वाइंट नीचे गिरा, जोकि फिलहाल 37,345 अंकों के आसपास चल रहा है। जुलाई 2017 के बाद कराची एक्सचेंज में ये सबसे बड़ी गिरावट है, जब पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को पनामा पेपर मामले में जांच करने के लिए जेआईटी टीम बनाने का फैसला सुनाया था।
 
तब पाकिस्तान का स्टॉक एक्सचेंज करीब 4.75 फीसदी गिरा था। इसके बाद कराची स्टॉक एक्सचेंज में आज सबसे बड़ी गिरावट देखी जा रही है। जानकार बताते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ती टेंशन के चलते शाम तक इसके और बुरी तरह गिरने के आसार हैं। जाहिर है सर्जिकल स्ट्राइक का असर सिर्फ पाकिस्तान के आतंकी रक्षा तंत्र पर ही नहीं हुआ है। बल्कि उसकी इकॉनोमी भी इसके असर से अछूती नहीं है।