जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी, जवाहर टनल के पास हिमस्खलन में 10 पुलिसकर्मियों के दबने की आशंका
   07-Feb-2019

पिछले 24 घंटों से जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी से जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। अब ये बर्फबारी जानलेवा होती जा रही है। जम्मू श्रीनगर हाईवे को जोड़ने वाली जवाहर टनल के पास एक खतरनाक हादसे की सूचना है। ताज़ा खबर के मुताबिक यहां पर बनाई गये पुलिस पोस्ट अचानक आये एक बड़े हिमस्खलन के नीचे दब गयी। जिसमें जम्मू कश्मीर पुलिस के कम से कम 10 पुसिलकर्मियों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। राज्य प्रशासन ने तत्काल बचाव-राहत का काम शुरू कर दिया है।
 
 
 अनंतनाग अस्पताल के सामने बर्फ हटाते पुसिल के जवान
 
 
दरअसल लगातार बर्फबारी से न सिर्फ सड़क यातायात प्रभावित हुआ है, बल्कि हवाई यातायात भी श्रीनगर से बंद करना पड़ गया है। जिसके चलते काफी यात्री श्रीनगर में फंस गये हैं। वहीं कश्मीर में पेट्रोल और डीज़ल की सप्लाई पर भी असर पड़ा है। पेट्रोल पंपों पर अगले कुछ दिनों में सप्लाई होने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने एक कस्टमर को अधिकतम 3 लीटर पेट्रोल और 8 लीटर डीज़ल देने का आदेश दिया है। जिससे जमाखोरी न हो। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 48 घंटों में इस बर्फबारी से राहत मिलने के कोई आसान नहीं हैं।