शांति नहीं जंग के मूड में है पाकिस्तान, पूंछ LOC पर घमासान फायरिंग में 2 बच्चों समेत 3 की मौत
   01-मार्च-2019

 
एक तरफ पाकिस्तान विंग कमाण्डर अभिनन्दन को रिहा है शांति की गुहार लगा रहा है। दूसरी तरफ पाकिस्तानी फौज एलओसी पर लगातार हेवी फायरिंग और बमबारी कर रही है। जिसमे एलओसी पर रहने वाले सिविलियन को निशाना बनाया जा रहा है। शुक्रवार शाम करीब 10 बजे पूँछ में एलओसी से करीब 2 किमी दूर सलोटरी गांव में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गयी और एक घायल हो गया।
गांव में तमाम लोग इत्मिनान से सोये हुए थे, तभी एक रॉकेट एक घर पर आकर गिरा। जिसमें 2 बच्चे, एक महिला की मौत हो गयी। जबकि महिला के पति भी इसमें घायल हो गया। जिसको तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
  

 
घायल का नाम मोहम्मद यूनुस है। उसके मारे गए बच्चों के नाम शबनम और फैजान है, जबकि पत्नी का नाम रुबीना है। 
 
पूँछ और राजौरी के एलओसी एरिया में सबसे ज़्यादा फायरिंग हो रही है। सेना ने एलओसी के पास के लोगों को घर खाली करने को कह दिया है। ज़्यादातर लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच चुके हैं। लेकिन 2 किमी दूर के एरिया में लोग अभी भी डटे हुए हैं। लेकिन पाकिस्तान भी कायराना फौज सिविलियन को जानबूझकर निशाना बना रही है। हालांकि उधर भारतीय सेना भी पाकिस्तान की गोलीबारी का माकूल जवाब दे रही है। जिससे पाकिस्तानी चौकियों को भारी नुक़सान पहुंचने की खबर है।