लंदन- आईएसआई समर्थित खालिस्तानियों ने की ब्रिटिश इंडियनंस के साथ मारपीट, लगाये “अल्लाहू-अकबर और नारा-ए-तकबीर” के नारे
   10-मार्च-2019
 
 
शनिवार को लंदन में इंडियन हाई कमीशन के सामने पाकिस्तान समर्थित खालिस्तानियों के ग्रुप एक प्रदर्शन किया। जिसमें खालिस्तानी सिख फॉर जस्टिस और ओवरसीज़ पाकिस्तानी वेलफेयर काउंसिल ने मिलकर हिस्सा लिया। इस बीच वहां फ्रेंड्स ऑफ इंडिया सोसाइटी के ब्रिटिश इंडियन भी जमा थे। जब पाकिस्तानी ग्रुप और खालिस्तानी ग्रुप ने भारत विरोधी नारे लगाने शुरू किये तो दूसरी तरफ मोदी के समर्थन में नारे लगाये गये। जिससे खालिस्तानी ग्रुप ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। हैरानी तब हुई जब पगड़ी पहने खालिस्तानियों ने “अल्लाहू-अकबर और नारा-ए-तकबीर” के नारे लगाने शुरू कर दिये। जाहिर है पगड़ी पहनकर आईएसआई एजेंट खालिस्तान की मांग को बढ़ावा दे रहे हैं। देखिए वीडियो जिसमें पगड़ीधारी “अल्लाहू-अकबर और नारा-ए-तकबीर” दिखायी देगा।
 
 
 
 
इस बीच वहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनको गिरफ्तार तो किया, लेकिन बाद में बिना किसी चार्ज के छोड़ दिया। आपको बता दें कि सिख फॉर जस्टिस एक अमेरिका में बनी खालिस्तान समर्थक आतंकियों की ऑर्गनाइजेशन है। जिसको आईएसआई फंड मुहैया कराती है। इसी ग्रुप के जरिये अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन में रेफरेंडम 2020 का प्रोपगैंडा चलाया जा रहा है। हाल ही में इस ग्रुप ने इमरान खान को पत्र लिखकर खुलेआम खालिस्तान को राजनीतिक सपोर्ट करने की मांग भी की थी। जिसके बाद आईएसआई के फंड से विदेशों में खालिस्तानी आतंकियों के प्रदर्शन तेज़ हो गये हैं।