इंडोनेशिया में 5 जोड़ों को मिली शादी से पहले प्यार करने की सजा, शरिया कानून के मुताबिक सरेआम बरसाये गये कोड़े
   20-मार्च-2019
 
 
इंडोनेशिया के एके प्रोविंस में शरिया कानून के तहत 5 गैर-शादीशुदा जोड़ों को सज़ा देने का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। यहां के बांदा एके में शरिया ने 5 जोड़ों को गिरफ्तार किया था। जिन्होंने बिना शादी किये एकांत में मिलने का गुनाह किया था। शरिया पुलिस ने इनको हाथ में हाथ लिये, साथ बैठे या फिर गले मिलने के जुर्म में गिरफ्तार किया था। इनको बांदा एके में सैंकड़ों लोगों की भीड़ के सामने सरेआम कोड़ों से पीटा गया। हरेक को कानून के तहत 20-30 कोड़े मारने की सज़ा दी गयी।
 
 
दरअसल इंडोनेशिया आबादी के लिहाज से दुनिया के सबसे बड़ा मुस्लिम देश है। लेकिन संवैधानिक रूप ये इंडोनेशिया एक सेक्यूलर स्टेट है। लेकिन सुमात्रा आईलैंड के पास स्थित एके प्रोविंस इंडोनेशिया का अकेला प्रोविंस है जहां घनी मुस्लिम आबादी होने के नाते शरिया कानून के तहत सज़ा दी जाती है। इस आईलैंड पर जुए, शराब और गे होने पर शरिया कानून के तहत कोडे मारने की सज़ा आम है।
 
 

 
 Photos- AFP
 
 
हालांकि इंडोनेशिया की सरकार इस प्रैक्टिस को बंद करने की बात कह चुकी है। लेकिन एके प्रोविंस में लोगों के समर्थन के चलते बंद होना तो दूर ये प्रैक्टिस जोर पकड़ती जा रही है।