फर्जी नेशनलिस्ट बनकर बरखा दत्त को अश्लील तस्वीरें भेजने वाला शब्बीर गुरफान गिरफ्तार
   20-मार्च-2019

 
 
दिल्ली पुलिस के साइबर सेल ने सूरत से शब्बीर गुरफान पिंजरी नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। जिसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दरअसल शब्बीर पेशे से कसाई की दुकान पर काम करता है। 45 साल के शब्बीर ने व्हाट्सएप पर नेशनलिस्ट की डीपी लगाकर बरखा को अश्लील Di*k Pic भेजी थी। लेकिन पुलिस के जांच में शब्बीर असलियत पता चली। शब्बीर के सोशल मीडिया अकाउंट से पता चलता है कि वो धुर-मोदी विरोधी और रवीश कुमार-विनोद दुआ का फैन है। ट्विटर पर शब्बीर के सोशल मीडिया अकाउंट की कुछ तस्वीरें शेयर की जा रही हैं।
 
 
 
 
 
सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर नेशनलिज़्म को कैसे बदनाम किया जाता है। उसकी एक बानगी देखने को मिली बरखा दत्त द्वारा दर्ज किये गये एक केस की तहकीकात के दौरान। दरअसल 21 फरवरी को पत्रकार बरखा दत्त ने दिल्ली पुलिस के साइबर सेल में एक दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी। बरखा ने आरोप लगाया था, कि ये आरोपी ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्सएप पर मैसेज करके प्रताड़ित किया है। इनमें से ज्यादातर आरोपियों ने अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए गालियां दी, कईंयों ने अश्लील तस्वीरें भेजी। जिसको बरखा दत्त ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर भी किया था। मामला दर्ज होने के बाद बरखा दत्त ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया था।
 
 
 
 
 
शब्बीर के अलावा दिल्ली पुलिस ने 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। जिनके नाम राजीव कुमार, हेमराज शर्मा और आदित्य कुमार हैं। इन पर बरखा को अश्लील भाषा में टेक्सट मैसेज भेजने का आरोप है। इन तीनों को अदालत ने जमानत दे दी।