LoC पर पाकिस्तानी फायरिंग में आर्मी जवान शहीद, भारत की जवाबी कार्रवाई
   21-मार्च-2019
 
 
 
देश हर्षोउल्लास से होली मना रहा है, लेकिन सीमा पर जवान आज भी दुश्मनों की गोली का सामना कर रहा है। जम्मू कश्मीर के सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तान ने एक बार फिर सीज़फायर का उल्लंघन किया और भारतीय पोस्ट्स को निशाना बनाते हुए भारी फायरिंग और शेलिंग की। LOC पर केरी बेल्ट पोस्ट पर तैनात भारतीय सेना के जवानों ने माकूल जवाब दिया। लेकिन इस बीच राइफलमैन यशपाल पाकिस्तान की हैवी शेलिंग में घायल हो गया। जिसको अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इस दौरान ही यशपाल ने वीरगति प्राप्त कर ली। यशपाल की उम्र मात्र 24 साल थी।
जनवरी के बाद पाकिस्तान द्वारा सीज़फायर उल्लंघन का ये 110वाँ मामला है। 18 मार्च देर रात को भी अखनूर, सुंदरबनी और राजौरी सेक्टर में पाकिस्तानी फायरिंग में 1 जवान करमजीत सिंह शहीद हुआ था और 3 जवान घायल हो गया था।