वाइस एडमिरल करमबीर सिंह होंगे नये नेवी चीफ, इस पद पर पहुंचने वाले पहले हेलीकॉप्टर पायलट
   23-मार्च-2019
 
 
भारत सरकार ने वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को नया नौसेना प्रमुख नियुक्त करने की घोषणा कर दी है। जोकि 31 मई 2019 को मौजूदा चीफ सुनील लांबा के बाद नेवी की कमान संभालेंगे। कमवीर सिंह ग्रे-ईगल सम्मानित हैं, यानि सीनियर मोस्ट सर्विंग एविएटर हैं। साथ ही कमरबीर सिंह पहले हेलीकॉप्टर पायलट होंगे जोकि नेवी चीफ बनेंगे। करमबीर सिंह फिलहाल ईस्टर्न नेवल कमांडर के तौर पर तैनात हैं। हालांकि फिलहाल वाइस एडमिरल बिमल वर्मा सीनियर मोस्ट ऑफिसर थे, लेकिन सरकार ने करमबीर सिंह को चुना।
 
 
 
3 नवंबर 1959 को जन्में वाइस एडमिरल करमबीर सिंह ने 1 जुलाई 1980 को नेवी की एग्ज़ीक्यूटिव ब्रांच ज्वाइन की थी। जालंधर, पंजाब से जुड़े एयरफोर्स ऑफिसर पिता ने एनडीए ज्वाइन करने के लिए प्रेरित किया। करीब 37 साल की सर्विस के दौरान करमबीर सिंह ने कई अहम ओहदों पर काम किया है। 37 वर्षों से अधिक के अपने करियर के दौरान उन्हें उनकी सेवा के लिए अति विशिष्ट सेवा पदक और परम विशिष्ट सेवा पदक (2018) से सम्मानित किया गया है।
 
 
 
करमबीर सिंह ने इंडियन कोस्ट गार्ड के पेट्रोल क्राफ्ट आईसीजी चांदबीबी, मिसाइल शिप आईएनएस विजयदुर्ग, डिस्ट्रॉयर आईएनएस राणा और आईएनएस दिल्ली की कमान संभाल चुके हैं।  उन्होंने पश्चिमी बेड़े के बेड़े संचालन अधिकारी के रूप में भी काम किया है। इसके अलावा चीफ ऑफ स्टाफ, पूर्वी नौसेना कमान, स्टाफ के प्रमुख, अंडमान और निकोबार कमान, फ्लैग ऑफिसर महाराष्ट्र और गुजरात क्षेत्र, नौसेना मुख्यालय में संयुक्त निदेशक नौसेना वायु कर्मचारी, नेवल एयर स्टेशन, मुंबई के कैप्टन एयर और ऑफिसर-चार्ज रहे हैं।