New Zealand: हिजाब के बाद मुस्लिमों से Solidarity में कीवी महिलाओं ने ISIS के सिग्नेचर साइन के साथ खिंचवाये फोटो
   24-मार्च-2019
 
 
 
क्राइस्टचर्च की मस्जिद में आतंकी हमले के बाद न्यूजीलैंड में अचानक एक नया ट्रेंड शुरू हुआ है। मुस्लिमों से सहानुभूति और एकात्म दर्शाने के लिए कीवी महिलायें हिजाब पहन रही हैं। जिसको वो सोशल मीडिया पर शेयर कर साहनुभूति दर्शा रही हैं। लेकिन अब ये ट्रेंड जहालत की हद पार करने लगा है। न्यूजीलैंड की कुछ महिलाओं ने न सिर्फ हिजाब पहना, बल्कि इंडैक्स फिंगर के साइन के साथ फोटो खिंचवायी। जोकि इस्लामिक स्टेट का कुख्यात प्रोपगैंडा हैंड साइन हैं। जिसका मतलब है, अल्लाह एक है और पूरी दुनिया में एक ही इस्लामिक झंडे के तले आनी चाहिए। इस्लामिक स्टेट के आतंकी इस साइन को जीत या फिर हमले के दौरान अक्सर शो करते हुए दिखते हैं।
 
 
 
दरअसल किसी भी फासिस्ट, एकाधिकारवादी रूलर या संगठन सॉफ्ट प्रोपगैंडा के तौर पर एक हैं साइन तय किया जाता है। जोकि उसकी पहचान बनता है। वो एक सल्यूट स्टाइल की तरह होता है। जैसे नाजी हिटलर का ये साइन था।
 
 
 
दूसरे विश्व युद्ध के सालों बाद भी इस नाजी सल्यूट या साइन को यूरोपियन देशों में अपराध माना जाता है। एक फुटबॉल मैच के दौरान ग्रीक फुटबॉलर को बैन इसीलिए कर दिया गया था, क्योंकि उसने मैच के दौरान नाजी साइन दिखाया था।
 
 

 
 
 
उसी तर्ज पर इस्लामिक स्टेट के साइन को भी आपराधिक एक्ट माना जाना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, इस्लामिक स्टेट के समर्थक अक्सर यूरोप और यूएस में इस्लामिक स्टेट साइन के प्रचार प्रसार के प्रोपगैंडा में लगे रहते हैं। हाल ही में ब्रिटेन में स्कॉटलैंड यार्ड के जवान एक इस्लामिक स्टेट समर्थक के कहने पर इस साइन के साथ फोटों खिंचवाते नजर आये थे। ज्यादातर यूरोपियन इस साइन को फैशनेबल और कूल स्टेटमेंट के तौर पर देखते हैं। जिसका नतीज़ा इन पिक्चर्स में हैं।