एलओसी पर बने हुए हैं जंग जैसे हालात, पाकिस्तान की लगातार फायरिंग में दर्जनों घर तबाह, जवाबी हमले में मारे गये 2 पाकिस्तानी सैनिक
   03-मार्च-2019
 
 
26 फरवरी से एलओसी पर भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार भारी फायरिंग हो रही है। पुंछ और राजौरी के एलओसी से सटे इलाकों में बसे घरों को पाकिस्तान की फायरिंग से भारी नुकसान पहुंचा है। पाकिस्तान लगातार सिविलियन आबादी को निशाना बना रहा है। बीती रात उड़ी के पास कमलकोट के कईं घरों को नुक्सान पहुंचा। जिसमें 3 लोग घायल हो गये। शुक्रवार रात 2 बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गयी थी।
 
उधर भारतीय सेना पाकिस्तान की फायरिंग का माकूल जवाब दे रही है। पिछले 24 घंटों में 2 पाकिस्तानी सैनिक मारे गये। जिनकी पहचान हवलदार अब्दुर रब और नायक खुर्रम के तौर पर हुई है। जोकि एलओसी के पास नाकियाल सेक्टर में तैनात थे।
 
 

कमलकोट में फायरिंग में घायल रियाज अहमद श्रीनगर अस्पताल में भर्ती 
 
 
इस बीच पाकिस्तानी आर्मी सोशल मीडिया प्रोपगैंडा के जरिये फेक न्यूज फैला रही है। घाटी में हिंदू नामों से सोशल आईडी बनायीं गयीं हैं। जोकि घाटी में एलओसी और बॉर्डर एरिया में अफवाह फैला रही है। नीचे एक ऐसे ही अकाउंट की तस्वीर दी गयी है। जोकि डॉक्टर के नाम से अफवाह फैला रहा था।
 
 

 
 
 
इसी की अफवाह के आधार पर पाकिस्तान में खबरें भी चलाई जा रही थीं। इंडियन आर्मी ने ऐसी आईडी को पहचानकर ब्लॉक करनवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी।