J&K पुलिस की बड़ी कामयाबी, जम्मू में ग्रेनेड ब्लास्ट का आरोपी गिरफ्तार
   07-मार्च-2019
 
 
 
जम्मू के बस स्टैंड पर ग्रेनेड फेंक हमला करने वाले आरोपी आतंकी को जम्मू कश्मीर पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम यासिर अरहान है जोकि कुलगाम का रहने वाला है। यासिर जम्मू से भागने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही उसको गिरफ्तार कर लिया। जिससे पुलिस फिलहाल पूछताछ कर रही है और उसकी जानकारी हासिल रही है।
 
आपको बता दें कि आज जम्मू के बस स्टैंड पर आज आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया। जिसमें 1 की मौत हो गयी और 30 लोग घायल हो गये। हमला दरअसल सुबह करीब 11 बजे के बाद एक बस के पास अचानक ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट के वक्त बस स्टैंड पर खासी भीड़ थी। पुलिस आईजीपी जम्मू एमके सिंहा के मुताबित बस पर एक ग्रेनेड फेंका गया, जोकि बस के ठीक नीचे जाकर गिरा। जिससे ये ब्लास्ट हुआ और बस मे बैठे साथ ही आस-पास खड़े लोग इसमें घायल हो गये।
.

 
 
जिनको बख्शीनगर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मरने वाले की पहचान 17 साल के मोहम्मद शारिक के रूप में हुई है, जोकि अहतमाल, हरिद्वार-उत्तराखंड का रहने वाला था। इस बीच पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्धों की धरपकड़ शुरू की थी। जिसके आधार पर पुलिस ने अब तक 10 संदिग्धों की हिरासत में लिया था। तमाम जानकारियों को जुटाने के बाद पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में कामयाबी मिल गयी।