J&K: कठुआ रैली में गरजे मोदी, अब्दुल्ला-मुफ्ती की अलगाववादियों धमकियों और वंशवाद पर किया जोरदार प्रहार, कहा- “चाहे सारे कुनबे को उतार दो, लेकिन इस देश के टुकड़े नहीं कर पाओगे”
   14-अप्रैल-2019
 
 
 
पीएम मोदी ने आज जम्मू के कठुआ में चुनावी रैली को संबोधित किया। जिसमें पीएम मोदी जम्मू कश्मीर से जुड़े तमाम मुद्दों पर खुलकर गरजे। धारा 370, आतंकवाद, पीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस औऱ कांग्रेस की देशविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर बोले।
 
 
आतंकवाद और अलगाववादी राजनीति पर प्रहार
 
 
धारा 370 और 35ए को हटाने की स्थिति में भारत से अलग होने की धमकी देने वाले मुफ्ती और अब्दुल्ला परिवार को पीएम मोदी ने सीधी चुनौती दी और कहा- "वो दिन लद गये, जब धमकियों से भारत सरकार दुबक जाती थी। ये नया हिंदुस्तान है, आतंकियों को घुसकर मारेगा भी और सामने ऐसे लोगों को बेनकाब भी करेगा। जम्मू कश्मीर इस बार सिर्फ सांसद नहीं चुन रहा बल्कि नये भारत की नीति-रीति पर मुहर लगायेगा। “
 
 
“वो दिन लद गये, जब धमकियों से भारत सरकार दुबक जाती थी। ये नया हिंदुस्तान है, आतंकियों को घुसकर मारेगा भी और सामने ऐसे लोगों को बेनकाब भी करेगा। जम्मू कश्मीर इस बार सिर्फ सांसद नहीं चुन रहा बल्कि नये भारत की नीति-रीति पर मुहर लगायेगा।“
 
 
पीडीपी-अब्दुल्ला परिवार के वंशवाद पर हमला
 
 
 
पीएम मोदी जम्मू कश्मीर में पिछले 70 सालों से काबिज 2 परिवार के खिलाफ खुलकर बोले। अब्दुल्ला और मुफ्ती परिवार पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि - “ये आये दिन अलग कश्मीर की धमकी दे रहे हैं, अलग प्रधानमंत्री की धमकी दे रहें हैं। पहले पाकिस्तान भी न्यूक्लियर की धमकी देता रहता था। इनके न्यूक्लियर की धमकी देता रहता था। ये भी धमकियां देता रहते हैं..दो प्रधान- दो प्रधान। मैं इन सभी वंशवादियों से एक बात साफ करना चाहता हूं। जम्मू कश्मीर का कोई वंशवादी अपनी वसीयत में लिखवाकर नहीं लाया है। जम्मू कश्मीर भारत का अटूट अंग है।”
 
“बाबा अंबेडकर 1945 के दौरान कहा था, वंशवाद लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुश्मन है। कुछ मुठ्ठी भर लोगों की इच्छाओं का यहां का नागरिक गुलाम नहीं हो सकता। यहीं वो धरती है, यहीं वो कठुआ है। यहां श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने तिरंगा फहराया था, प्रेमनाथ डोगरा ने उनका साथ दिया था। उन्होंने ललकारा था। एक देश में दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे। देश का ये चौकीदार इसी भावना पर अटल है, अटल रहेगा। कांग्रेस औऱ उसके साथ जम्मू कश्मीर के वंशवादी परिवार जितनी कोशिश कर लें। मोदी उनके सामने दीवार बनकर खड़ा है।”
 
 


 
“ये मोदी है, न बिकता है, न डरता है, न झुकता है। जम्मू कश्मीर की इन तीन-तीन पीढ़ियों को इन दो परिवारों ने तबाही की है। यहां की तीन पीढ़ियों को इन्होंने नोच लिया है, निचोड़ लिया। जम्मू कश्मीर का भविष्य़ इन दोनों की विदाई होनी चाहिए। सारे कुनबे को उतार दो, लेकिन इस देश के टुकड़े नहीं कर पाओगे।”
 
 
सेना विरोधी कांग्रेसी घोषणा पत्र पर मोदी का वार
 
 
पीएम मोदी ने जम्मू कश्मीर को लेकर कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भी जोरदार वार किया। मोदी ने कहा कि- “स्वतंत्रता के समय कांग्रेस ने जो पाप किया है। कांग्रेस के खून में ऐसे जर्म्स घुस गये हैं। कांग्रेस फिर सत्ता के लिए कह रही है। वो जम्मू कश्मीर से सेना को हटा देगी। मैं लोगों से पूछता हूं कि क्या आप सहमत हैं। क्या ये आपके पीठ में छुरा घोंपने जैसा है कि नहीं है। कांग्रेस कह रही है कि आतंकियों से बिना शर्त बात करेंगे। आखिर क्या मजबूरी है, किसने चुनाव में साथ देने का वायदा किया है। जो ऐसी भाषा बोल रही है। कांग्रेस कहती है हम AFSPA हटा देंगे। हमारे सुरक्षा कवच मिलना चाहिए कि नहीं मिलना चाहिए। क्या ये सुरक्षाबलों का मनोबल तोड़ने की साजिश है कि नहीं है।”
 
 
सबका साथ-सबका विकास
 
 
पीएम मोदी ने अपने भाषण में कश्मीरी पंडितों को दोबारा घाटी में बसाने की प्रतिबद्धता को दोहराया और तमाम पिछड़ों के उत्थान औऱ विकास का वायदा किया। मोदी ने कहा कि- “कांग्रेस की नीतियों के चलते ही मेरे कश्मीरी पंडित भाइयों को अपना ही घर छोड़ना पड़ा। न्याय का ढोंग करने वाली कांग्रेस से कहना चाहता हूं। 60 साल जो तुमने अन्याय किया, उसे न्याय कौन देगा। कश्मीरी पंडितों औऱ 1984 दंगों के पीडितों को न्याय कौन देगा। लेकिन ये चौकीदार पूरे कश्मीरी पंडितों को फिर से बसाने के लिए प्रतिबद्ध है। ये काम शुरु हो चुका है।
 
 
इसी तरह पाकिस्तान से मां भारती में आस्था रखने वाले जो परिवार यहां आयें हैं।उनकी नागरिकता के लिए भी हम कानून बना रहे हैं।”
“23 मई चुनाव को चुनाव नतीजा आयेगा। फिर एक बार मोदी सरकार आयेगी। नागरिकता से जुड़े कानून को पास करने के लिए फिर से कोशिश की जायेगी। 2014 में जो आपने वोट दिया था, उससे सीमा से सटे लोगों को आरक्षण मिल पाया है। आपके एक वोट से सामान्य गरीब परिवार को भी 10 पर्सेंट आरक्षण मिल पाया है। मुफ्त में बिजली कनेक्शन औऱ गैस कनेक्शन मिल पाया है। आपके एक वोट से गरीब परिवार को 5 लाख तक का इलाज मिलना शुरू हो गया है।”
 
 
“जम्मू कश्मीर में भाजपा का विजयघोष सीमा पार के लोगों की भी नींद उडायेगा।“
 
 
गौरतलब कि  18 अप्रैल को ऊधमपुर, श्रीनगर और अनंतनाग सीट पर मतदान होना है।