रेप आरोपी एक्टिविस्ट पीडीपी में शामिल, खुद महबूबा मुफ्ती ने किया स्वागत
   02-अप्रैल-2019
चुनाव एक सीज़न होता है पार्टी में नये नेताओं-कार्यकर्ताओं की भर्ती का। इसी कड़ी में जम्मू कश्मीर में पीडीपी ने एक ऐसे नाम को पार्टी में शामिल किया। जिसपर रेप का जघन्य आरोप लगा है। कठुआ रेप केस के बाद चर्चा में आये एक्टिविस्ट तालिब हुसैन आपको याद ही होंगे। सोमवार को तालिब हुसैन पीडीपी में शामिल हो गये, हैरानी ये देखकर हुई कि एक रेप के आरोपी का खुद महबूबा मुफ्ती ने स्वागत किया। बल्कि एक कदम आगे बढकर महबूबा मुफ्ती ने एक रेप आरोपी की शान में कसीदे भी गढ़े।
 
 
 
 
 
 
 
दरअसल तालिब हुसैन को शुरूआत में कठुआ केस में हीरो बना दिया गया था, तालिब हुसैन ने कठुआ रेप केस को एंटी-बीजेपी बनाने में खासा रोल निभाया था। लेकिन केस में बड़ा मोड़ तब आया जब कुछ ही दिन बाद तालिब पर खुद उनकी पत्नी के रिश्तेदार ने रेप का आरोप लगाया। जिसके कारण वो काफी दिनों तक जेल में रहा, और इन दिनों जमानत पर बाहर है। तालिब हुसैन की पैरवी के लिए सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील इंदिरा जय सिंह पैरवी कर रही थीं।
 
 
इसके बाद #MeToo आंदोलन के दौरान जेनएनयू की एक छात्रा ने भी तालिब हुसैन का नाम लिये बिना रेप का आरोप लगाया था। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट की वकील इंदिरा जयसिंह ने भी ऐलान किया था। कि अब वो तालिब हुसैन की पैरवी नहीं करेंगी। अपने स्टेटमेंट ने इंदिरा जय सिंह ने कहा कि- “पीड़िता ने हालांकि रेपिस्ट का नाम नहीं लिया है, लेकिन साफ है कि वो किस और इशारा कर रही हैं। केस लेने के बाद कोई वकील केस नहीं छोड़ता है। लेकिन पीड़िता ने लेख में जो लिखा है, वो उनके केस से हटने के लिए काफी हैं”