श्रीलंका बना इस्लामिक आतंकवाद का निशाना, 8 सीरियल सुसाइड बम धमाकों में 260 की मौत और 500 से ज्यादा घायल, 10 दिन पहले से नेशनल तौहीद जमात द्वारा बम धमाके का था अलर्ट
   21-अप्रैल-2019
 
 
 
श्रीलंका में क्रिश्चियन्स को निशाना बनाकर किये गये बम धमाकों ने एक बार फिर पूरी दुनिया के सामने इस्लामिक आतंकवाद की सीधी चुनौती खड़ी कर दी है। धमाकों के बाद हमलावर आतंकियों की तस्वीरें साफ होने लगी हैं। श्री लंका के अधिकारियों के मुताबिक इस बम धमाके में इस्लामिक संगठन नेशनल तौहीद जमात का हाथ है। जिसको लेकर श्रीलंका के पुसिल चीफ पुजुथ जयसुंदरा ने 10 दिन पहले एक चेतावनी इश्यू की थी, जिसमें चेताया गया था कि श्रीलंका की नेशनल तौहीद जमात क्रिश्चियंस पर बम धमाकों की योजना बना रहा है। जिसकी खबर किसी विदेशी इंटेलिजेंस एजेंसी ने श्रीलंकन पुलिस को दी थी। लेकिन जाहिर है सुरक्षा एजेंसियों ने इसको सीरियसली नहीं लिया जिसका नतीज़ा सीरियल बम धमाकों के रूप में देखने को मिला।
 
 
खबरों के मुताबिक दो चर्चों पर हमला करने वाले 2 हमलावरों की पहचान हो चुकी है। जिनके नाम जाहरान हाशिम और अबु मोहम्मद बताये जा रहे हैं। श्रीलंका की सुरक्षा एजेंसियों ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है। लेकिन कईं इंटरनैशनल मीडिया संस्थानों ने सूत्रों के जरिये इन नामों की पुष्टि कर की है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दुनिया के तमाम लीडर्स ने इस हमले पर शोक व्यक्त किया है।
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
श्रीलंका में करीब डेढ़ दशक पहले तमिल संगठन लिट्टे बड़ा खतरा था, लेकिन इस्लामिक आतंकवाद ने श्रीलंका को दहला कर रख दिया है। इसने बुद्धिस्ट बहुल श्रीलंका के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।
 
 
 
पिछले 2 दशकों में ये श्रीलंका के इतिहास का सबसे बड़ा आतंकी हमला है। ईस्टर का दिन था और आज सुबह करीब 9 बजे श्रीलंका की चर्चों में भारी भीड़ थी। इसी दौरान 8 अलग-अलग सुसाइड बम धमाकों ने पूरे श्रीलंका को दहला दिया। इनमें 3 अलग-अगल बम धमाके कोलंबों, नोगैंबो और बत्तिकालोआ शहर की चर्च में हुए और जबकि धमाके कोलंबों शहर के शांगरी-ला, सिनैमन ग्रैंड और किंग्सबरी होटल में हुए। इसके बाद दोपहर में कोलंबो शहर के उपनगर देहिवाला में भी एक बम धमाका हुआ। 
 
 
 
 
इन तमाम धमाकों में अब तक कम से कम 260 लोगों के मारे जाने की खबर हैं, जबकि 500 से ज्यादा लोग घायल हैं। जिनकों अस्पताल में भरती कराया गया है। इनकी संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। मारे गये लोगों में कम से कम 46 विदेशी बताये जा रहे हैं, जबकि मारे गये भारतीयों की संख्या भी कम से कम 46 बताय़ी जा रही है। खबरों के मुताबिक सबसे ज्यादा लोगों की जान कोलंबो की कोझिकोड़ सेंट एंथनी चर्च के बम धमाके में गयी हैं। इस धमाके का वीडियो पास से गुजर रही एक गाड़ी के डैशकैम में कैप्चर हो गया, देखिए-
 
 
 
 
 
हमले के तुरंत बाद कोझिकोड़ सेंट एंथनी चर्च, कोलंबो में अफरा-तफरी का वीडियो-