वाराणसी से मोदी के खिलाफ मैदान में नहीं उतरी प्रियंका गांधी, न्यूट्रल पत्रकार बनें रूदाली, कांग्रेस के खिलाफ ट्विटर पर फूटा गुस्सा
   25-अप्रैल-2019
 
 
वाराणसी से कांग्रेस ने पीएम मोदी के खिलाफ पूर्व विधायक अजय राय को उतारने की घोषणा कर दी। फैसले के तुरंत बाद कांग्रेस के फेवरेट पत्रकारों में यूं मायूसी छायी कि उन्होंने कांग्रेस को सरेआम कोसना शुरू कर दिया। दरअसल तमाम कांग्रेसी पत्रकार पीएम मोदी के खिलाफ प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की उम्मीद लगाये बैठे थे। इसके लिए हफ्तों से प्रियंका गांधी के महान राजनीतिक योद्धा की छवि गढ़ी जा रही है। माहौल तैयार था, लेकिन अंत समय में योद्धा ने ही मैदान छोड़ दिया। फिर क्या था, अब तक प्रियंका गांधी के लिए माहौल तैयार कर रहे पत्रकारों ने पार्टी के फैसले के खिलाफ खुलेआम जंग छेड़ दी है। देखिए इन पत्रकारों के ट्वीट, कैसे दर्द छलक कर बाहर आ रहा है-