श्रीलंका धमाकों के 3 मास्टरमाइंड आतंकियों का परिवार समेत खात्मा, आतंकी नेटवर्क की जांच के लिए 10 हजार जवान तैनात, अब तक 106 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
   28-अप्रैल-2019
 
 
 
श्रीलंका पुलिस ने सीरियल बम धमाकों के मास्टरमाइंड परिवार को खत्म करने का दावा किया है। नेशनल तौहीद जमात के लीडर जाहरान हाशिम के 2 भाईयों और पिता को श्रीलंका पुलिस ने शुक्रवार को ही खत्म कर दिया था। दरअसल शुक्रवार को ईस्ट कोस्ट पर पुलिस ने जाहरान हाशिम के ठिकाने पर रेड मारी थी। जिसके बाद शूटआउट में श्रीलंका पुलिस ने मास्टरमाइंड जाहरान के भाई जैनी हाशिम और रिवलान हाशिम के साथ उसके पिता मोहम्मद हाशिम को खत्म कर दिया था। लेकिन इस शूटआउट में आतंकी हाशिम परिवार ने खुद को उड़ा लिया था। जिसमें 6 बच्चे और 3 महिलाएं भी शामिल थी। इसके बाद श्रीलंका की सोशल मीडिया पर इन आतंकियों का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें हाशिम परिवार इस्लामिक जिहाद की शहादत और अपने फॉलोवर्स से काफिरों को मारने को कहते दिखाई दे रहे हैं। इसी वीडियों के आधार पर इन आतंकियों की पहचान रिश्तेदारों ने की है। इसके बाद आज इस्लामिक स्टेट ने भी 3 आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए जिम्मेदारी ली है। जाहरान हाशिम ने भी शांग्री-ला होटल में खुद को उड़ा लिया था।
 
 
 
 
 
हाशिम परिवार के खात्मे के बाद उनके ठिकाने का दृश्य
 
 
 
उधर श्रीलंका में सीआईडी यानि द क्रिमिनल इंवेस्टिगेशन डिपार्टमेंट देशभर में मस्जिदों और मुस्लिम कम्यूनिटी में लगातार रेड मार रही है। श्रीलंका पुलिस ने देशभर में 140 आतंकियों के सक्रिय होने की आशंका जतायी थी। लेकिन ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक अकेले श्रीलंका में ये संख्या इससे कईं गुना ज्यादा हो सकती है। इसकों देखते हुए श्रीलंका सरकार ने पुलिस के साथ आर्मी के 10 हजार जवानों की तैनाती की है। जोकि आंतकियों के नेटवर्क की खोजबीन में लगाये गये हैं। पिछले कईं दिनों से जारी रेड में अब तक 106 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार किये जा चुके हैं।



 
धमाकों का बिजनेसमैन मास्टरमाइंड युसूफ इब्राहिम और उसका बेटा सुसाइड बॉम्बर अस्मत इब्राहिम एक नेता के साथ, उनका घर
 
 
 
श्रीलंका पुलिस ने गॉल में डमगेदारा एरिया में एक स्कूल से कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जोकि नेशनल तौहीद जमात द्वारा चलाया जा रहा था। इनमें एक 40 साल का तमिल मीडियम स्कूल टीचर भी शामिल है, जिसके पास करीब 50 सिम कार्ड और आतंकी गरिविधियों से जुड़ा सामान बरामद किया गया है। इसके अलावा अब तक पकड़े गये संदिग्धों में 7 पाकिस्तानी नागरिक भी हैं। बताया जाता है कि धमाकों का मास्टरमाइंड जाहरान हाशिम इनके संपर्क में था और वो कम से कम 4 बार पाकिस्तान का दौरा कर चुका था। वहीं खबरों के मुताबिक जाहरान साउथ इंडिया में भी कई बार दौरा कर चुका था। वो यहां के इस्लामिक संगठनों के संपर्क में था।