श्रीनगर में पुलिस पोस्ट पर हमला करने वाला आतंकी गिरफ्तार, शुक्रवार को हमले में एक पुलिसकर्मी हुआ था घायल
   28-अप्रैल-2019
 
जम्मू कश्मीर पुलिस ने बड़गाम में एक आतंकी को गिरफ्तार करने में कामयाबी पायी है, जिसने 2 दिन पहले शुक्रवार रात श्रीनगर के चानपोरा पुलिस पोस्ट पर गोलीबारी कर हमला किया था। इस हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था। इस हमले की जिम्मेदारी  अल-उमर मुजाहिदीन ने ली थी। इसके बाद पुलिस ने गहन छानबीन शुरू की थी। आज बडगाम के चडूरा इलाके में पुलिस ने दोनों हमलावरों में से एक गिरफ्तार कर लिया है। इस आतंकी की पहचान मुश्ताक अहमद राठर के तौर पर हुई है। जिसके पास से एक पिस्टल और कारतूस बरामद हुई है। पुलिस ने दूसरे हमलावर आतंकी को गिरफ्तार करने के लिए छानबीन तेज़ कर दी है। चानपोरा हमले में घायल पुलिसकर्मी फिरोज अहमद इस वक्त श्रीनगर के SKIIMS अस्पताल में भरती है।