श्रीलंका ने लगाया बुर्के पर बैन, देशभर की मस्जिदों में छापेमारी अब तक 110 संदिग्ध गिरफ़्तार
   29-अप्रैल-2019

 
श्रीलंका सीरियल बम धमाके के ठीक एक हफ्ते बाद श्रीलंका सरकार ने मुस्लिम कट्टरपंथियों के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। अपने ताज़ा फैसले में प्रेजिडेंट मैत्रीपाला सिरिसेना ने देश मे बुर्के और नक़ाब पर बैन लगाने की घोषणा कर दी है। अपने आदेश में प्रेसिडेंट ने कहा है कि- "ये बैन देश की सुरक्षा के मद्देनज़र लगाया गया है। किसी को चेहरा नहीं ढंकना है, क्योंकि इससे पहचानने में दिक्कत होती है।"
 
ये फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होगा। 8 दिन पहले हुए 9 सीरियल बलास्ट में 300 सौ से ज़्यादा लोगों की जान चली गयी थी। इसके बाद क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट ने देशव्यापी जांच छेड़ रखी है। जिसमें देश की तमाम मस्जिदों में छापेमारी प्रमुख है। अब तक कह छापेमारी में 110 संदिग्ध गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
 

 
इस बीच श्रीलंका सरकार ने सीआईडी के डीआईजी विक्रमरत्ने को नया एक्टिंग पुलिस चीफ नियुक्त किया है। इससे पहले रहे पुलिस चीफ पूजित जयसुन्दरा को अवकाश पर भेज दिया गया है। हालांकि जयसुन्दरा से अपने पद से इस्तीफा देने को साफ इंकार कर दिया था।