पेंटागन ने किया किसी भी F-16 की गिनती से इंकार, निकली पाकिस्तानी प्रोपगैंडा की हवा
   06-अप्रैल-2019
 
 
द यूनाइटेड स्टेट डिफेंस डिपार्टमेंट ने foriegnpolicy.com में छपी उस रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया है। जिसमें सूत्रों के हवाले से कहा गया था कि अमेरिका ने पाकिस्तान में एफ-16 जेट्स की गिनती है, वो ज्यों की त्यों है। लिहाजा 27 फरवरी को एफ-17 मार गिराने का भारत का दावा गलत है। इसी रिपोर्ट का हवाला देते हुए पाकिस्तानी आर्मी के प्रवक्ता डीजी आसिफ गफूर ने भारत के खिलाफ प्रोपगैंडा शुरू किया था। लेकिन इसके ठीक एक दिन बाद हिंदूस्तान टाइम्स को दिये बयान में पेंटागन ने साफतौर पर कहा कि उन्हें एफ-16 की किसी भी गिनती की कोई जानकारी नहीं है। ऐसा हुआ ही नहीं। लेकिन इसी सबूत के आधार पर फॉरेन पॉलिसी ने पूरी फेक न्यूज़ छाप दी थी। पेंटागन ने कहा कि जनवरी 2018 के बाद से अमेरिका को किसी भी तरह की सिक्योरिटी असिस्टेंस पर रोक लगा रखी है।
 
 
 
 
फॉरेन पॉलिसी की फेक न्यूज के बाद देश में भी तमाम पत्रकारों ने इंडियन एयरफोर्स और भारत सरकार पर सवाल उठाने शुरू कर दिये थे। जिसके बाद इंडियन एयरफोर्स के एयर वाइस मार्शल आरजीवी कपूर ने डिफेंस कवर करने वाले पत्रकारों को एफ-16 मार गिराये जाने के सबूत दिखाये। जिसमें बताया गया कि  एफ-16 को मार गिराये जाने का भारत का दावा एकदम सही है। 27 फरवरी को एक साथ 2 विमानों को गिरते देखा गया था। जिनमें एक विमान अभिनंदन का मिराज बाइसन जेट था, जबकि करीब 8-10 किमी दूर दूसरा पाकिस्तानी एफ-16 विमान था। जोकि एलओसी के पार पीओजेके में सब्ज़कोट के एरिया में गिरा था।  इंडियन एयरफोर्स ने पाकिस्तानी रेडियो कम्यूनिकेशन को भी इंटरसेप्ट किया था। जिससे कन्फर्म हुआ था कि पाकिस्तान का एक एफ-16 दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और एयरबेस पर नहीं लौटा।