प्रियंका गांधी कश्मीरी हिंदूओं के त्यौहार नवरेह पर दी, ईरानी नववर्ष नौरोज़ की बधाई, लोगों ने दी नकल में भी अकल इस्तेमाल करने की सलाह
   06-अप्रैल-2019
 
 
आज से हिंदू कैलेंडर के मुताबिक नव सवंत्सर शुरू हुआ, जोकि देश के तमाम हिस्सों में नव वर्ष के तौर पर मनाया जाता है। अलग-अलग त्यौहारों के रूप में.. जैसे महाराष्ट्र-सौराष्ट्र क्षेत्र में गुढी-पाडवा, कर्नाटका में उगाडी, आसाम में बीहू और कश्मीर में नवरेह। चुनावी माहौल में ऐसे मौकों पर नेताओं के लिए बधाई देना एक मज़बूरी बन जाता है। इसीलिए प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट कर नवरेह की बधाई दी। लेकिन ऐसा लगता है चुनावी हड़बड़ी प्रियंका के सलाहकार उनको नौरोज़ और नवरेह में फर्क बताना भूल गये और प्रियंका गांधी ने नवरेह की जगह कश्मीरी हिंदूओं को ईरानी नववर्ष नौरोज की बधाई दे डाली। जोकि पिछले महीने बीत चुका है..।
 
 
 
 
 
 
हालांकि ट्वीट में प्रियंका गांधी ने अपनी मां का जिक्र करते हुए, नवरेह की थाली तैयार करने की कहानी भी जोड़ी है। थोड़ा पर्सनल टच देने के लिए...लेकिन लोगों ने तुरंत प्रियंका गांधी के ट्वीट पर रिएक्शन देना शुरू कर दिया। कुछ ने प्रियंका को सलाह दी कि औपचारिकता निभाने से पहले थोड़ी रिसर्च कर लें तो बेहतर होगा....देखिए कुछ रिएक्शन:
 



 
 
 आज देश के अलग-अलग हिस्सों में मनाये जाने वाले त्यौहार-