ग्वादर होटल हमले में 24 घंटों तक लड़ने के बाद मारे गये 3 बलोच विद्रोही, BLA ने कई चायनीज़ टूरिस्ट मारने का दावा किया, ISPR की सफाई सिर्फ 5 मरे, 6 घायल
   12-मई-2019
 
 
पाकिस्तान की कमर्शियल पोर्ट सिटी ग्वादर के पर्ल कॉन्टिनेंटल होटल में पिछले 24 घंटों से जारी ऑपरेशन आखिरकार खत्म हो गया। पाकिस्तानी आर्मी ने तीनों बलोच विद्रोहियों को मार गिराने का दावा किया है और साथ ही उनकी तस्वीर भी जारी की है। लंबे चले इस ऑपरेशन में मारे गये लोगों की सही जानकारी साफ नहीं पायी है। एक तरफ हमला करने वाले ग्रुप बलोच लिबरेशन आर्मी ने सोशल मीडिया के जरिये होटल में मौजूद दर्जनों चायनीज़ टूरिस्टों और सुरक्षाकर्मियों को मारने का दावा किया है। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तानी आर्मी के कम्यूनिकेशन विंग ISPR ने कुल 5 लोगों के मारे जाने और 6 के घायल होने की पुष्टि की है। ISPR के मुताबिक मारे जाने वालों में 4 होटल कर्मचारी और 1 नेवी ऑफिसर बताया गया है, जबकि घायलों में 2 आर्मी कैप्टन, 2 नेवी सोल्जर और 2 होटल कर्मचारी बताये गये हैं। हमलावर ग्रुप बीएलए ने शनिवार शाम को ही एक फोटो जारी कर 4 हमलावर विद्रोहियों की पहचान उजागर की थी, जिनमें से तीन से होटल पर हमला किया था।
 
 
 
 
जानकार इसे सुरक्षा के लिहाज से बड़ा हमला मान रहे हैं, क्योंकि चीन द्वारा पाकिस्तान में 60 बिलियन डॉलर खर्च कर तैयार किया जा रहा बेल्ट एंड रोड़ प्रोजेक्ट इस इसी ग्वादर पोर्ट पर निर्भर है। पहले से ही सुरक्षा के सवाल झेल रहे इस पोर्ट का कमर्शियल वजूद एक और आतंकी हमले के बाद खतरे में बताया जा रहा है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
पिछले 2 महीनों में बलूचिस्तान में ये तीसरा बड़ा हमला है इससे पहले 17-18 अप्रैल की रात बलूचिस्तान के ओरमारा इलाके में मकरान कोस्टल हाईवे पर बलूच विद्रोहियों ने एक पैसेंजर बस को रूकवाकर उसमें मौजूद 16 कोस्ट गार्ड और नेवी ऑफिसर्स की हत्या कर दी थी।
 

 
बलोचिस्तान के विद्रोही संगठन The Bloch Raaji Aajoi Sangar (BRAS) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। दरअसल ये बलोच विद्रोही संगठन बलूचिस्तान में पाकिस्तानी चाइना इकॉनोमिक कॉरिडोर और ग्वादर पोर्ट का विरोध करते रहे हैं। इनका आरोप है कि सालों से पाकिस्तान बलूचिस्तान के नेचुरल रिसोर्सेस का दोहन करता रहा है। जोकि अब चीन के साथ मिलकर शुरू कर दिया गया है। 
 
 
इसी विद्रोही संगठन ने 17 फरवरी 2019 को भी एक आत्मघाती हमला कर पाकिस्तानी आर्मी के 9 जवानों की हत्या कर दी थी।