रमज़ान के महीने में दिव्यांग बच्चे को खाना खिलाने वाला जवान – इकबाल सिंह – जानिये कौंन है ?
   14-मई-2019

 
 
पिछले दो दिनों से जम्मू कश्मीर के सबसे छोटे हिस्से कश्मीर में एक जवान का फोटो वायरल हो रहा है, जिसमे वो एक दिव्यांग बच्चे को खाना खिला रहा है। शुरुआत में माना जा रहा था कि यह जवान जम्मू कश्मीर पुलिस का जवान है, लेकिन जब हमारी टीम ने सच जानने के लिए पड़ताल की तो पाया यह नेकदिल जवान सीआरपीएफ़ का हेड कांस्टेबल इकबाल सिंह है। इकबाल सिंह रातों रात सोशल मिडिया पर छा गए हैं और लाखों लोग उनके वीडियो को देख कर उन्हें दुआएँ दे रहे हैं ।
 
 
हेड कांस्टेबल इकबाल सिंह ने कश्मीर में भूख से तड़पती बच्ची को पहले खाना खिलाया, उसका मुँह भी पोंछा और फिर उसे पानी भी पिलाया। इस वीडियो को जम्मू कश्मीर पुलिस ने भी शेयर किया है। इसके बाद कयास लगाये जा रहे थे कि इकबाल सिंह जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान हैं, लेकिन बाद में खुद सीआरपीअफ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से हेड कांस्टेबल इकबाल के बारे में जानकारी शेयर की गयी। 
 
इस जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल इकबाल, सीआरपीए फ़ में ड्राईवर के पद पर कार्यरत है और उन्होंने जिस इलाके में दिव्यांग बच्ची को खाना खिलाया है, वह श्रीनगर का नवाकदल इलाका है। इस ट्विट में यह भी कहा गया है कि मानवता सभी धर्मो की जननी है। आगे ट्विट में लिखा है कि वीरता और संवेदना एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। इस वीडियो से कश्मीर घाटी और देश के बाकी हिस्सो में एक अच्छा सन्देश गया है। अब कहा जा रहा है आई जी, सी आर पी ऍफ़ खुद इकबाल सिंह से मिलेंगे और उसे सराहेंगे।
 
हम आपको बताते चलें कि इकबाल सिंह उसी सीआरपीएफ़ से सम्बन्ध रखते हैं, जिस पर फ़रवरी के महीने में पाकिस्तानी आतंकियों ने आत्मघाती हमला किया था जिसमें सीआरपीएफ के 50 से अधिक जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे। इस हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर बालाकोट आतंकी कैम्प को निशाना बनाया था जिसमे बड़ी संख्या में आतंकी हताहत हुए थे।