शाह फैसल की नयी राज-नीति- जम्मू में रोहिंग्या बसाओ, वोट बढ़ाओ
   19-मई-2019
 
 
जम्मू कश्मीर में आईएएस से नेता बने शाह फैसल ने जनवरी में राजनीति में कदम रखा, तो सोचा था कि कुछ क्रांतिकारी राजनीतिक धमाका होगा। लेकिन पार्टी लॉन्च से पहले ही फुस्स हो गयी। घोषणा की गयी कि वो लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी, पहले काडर और कार्यकर्ता खड़ा करेगी। इसमें भी पार्टी को कोई सफलता नज़र नहीं आई तो शाह फैसल ने नयी राज-नीति की शुरूआत की। फैसल की पार्टी ने जम्मू क्षेत्र में बसे रोहिंग्या घुसपैठियों को बसाने और उन्हें अपने खेमे में करने की योजना तैयार कर ली है। 17 मई को शाह फैसल के जन्मदिन पर पार्टी ने जम्मू में खास कैंप भी लगाये। जहां पार्टी ने अपने कायद का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। ये एक तरह की सिबंलिज़्म की राज-नीति है। जिसके माध्यम से घाटी के मुसलमानों को साफ संदेश देने की कोशिश की जा रही है, कि पार्टी की प्राथमिकता क्या होगी।
 
 
 
 
गौरतलब है कि जम्मू क्षेत्र में एक अनुमान के मुताबिक 40 हजार रोहिंग्या बस चुके हैं। जोकि हिंदू बहुल इलाकों के आसपास बसाये जा रहे हैं। शाह फैसल जैसे नेता स्थानीय प्रशासन पर दबाव डालकर इनके लिए सुविधाएं भी मुहैया करा रहे हैं। धीरे-धीरे जम्मू क्षेत्र की डेमोग्राफी बदली जा रही है। हालांकि नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी और लंगेट के पूर्व विधायक इंजीनियर रशीद रोहिंग्या घुसपैठियों को जम्मू में बसाने की पहले से ही हिमायत करते रहे हैं। लेकिन सूत्रों के अनुसार शाह फैसल की पार्टी जम्मू कश्मीर पीपल्स मूवमेंट एक प्लानिंग के तहत रोहिंग्याओं को बसाने की कोशिश शुरू कर चुकी है।
 
 
 जम्मू में रोहिंग्या घुसपैठियों के साथ शाह फैसल का जन्मदिन मनाते पार्टी कार्यकर्ता-