“सितंबर 2016 में हुई थी पहली सर्जिकल स्ट्राइक”- आर्मी कमांडर रणवीर सिंह ने खोली कांग्रेसी दावों की पोल, राहुल गांधी ने यूपीए सरकार के दौरान 6 सर्जिकल स्ट्राइक का दावा किया था
   20-मई-2019
 
 
चुनाव खत्म हो चुके हैं, लेकिन इन चुनाव के दौरान कुछ सवाल के जवाब छूट गये थे। मसलन पहली सर्जिकल स्ट्राइक किस सरकार में हुई, वाजयेपी सरकार के दौरान, यूपीए के दौरान या फिर मोदी सरकार के दौरान। राहुल गांधी ने यूपीए सरकार के दौरान भी 6 सर्जिकल स्ट्राइक का दावा किया था। जाहिर है आर्मी का राजनीतिकरण करने की कोशिश की गयी। मतदान खत्म होने से पहले आर्मी के नॉर्दर्न कमांड के कमांडर रणवीर सिंह ने कांग्रेस के दावों की पोल खोलते हुए साफ कर दिया कि- आर्मी ने पहली सर्जिकल स्ट्राइक सितंबर 2016 में की थी, यानि मोदी सरकार के दौरान। इससे पहले नहीं। रणबीर सिंह ने कहा कि वो पॉलिटिकल बातचीत के अंदर नहीं जाना चाहते। ये ये एक स्टेटमेंट ऑफ फैक्ट है। देखिए इंडिया टीवी की न्यूज रिपोर्ट, जिसमें पहले रणबीर सिंह पहली सर्जिकल स्ट्राइक का बयान दे रहे हैं, फिर राहुल गांधी का 6 सर्जिकल स्ट्राइक का दावा।