तमिलनाडु में इस्लामिक स्टेट आतंकी केस की जांच के लिए 10 ठिकानों पर NIA की छापेमारी
   20-मई-2019
 (Image- ANI)
 
साउथ इंडिया में इस्लामिक स्टेट आतंकी केस की जांच के दौरान नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी ने आज तमिलनाडु ते कई शहरों में 10 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की। एनआईए की टीम ने रामनाथपुरम्, सलेम और चिदांबरम में इन ठिकानों पर छापा मारा। जनवरी में एनआईए ने 8 इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकियों को गिरफ्तार किया था। जो देश में बम धमाकों की साजिश कर रहे थे। इसी केस में शामिल शेख दाऊद, मोहम्मद रियाज़, सादिक, मुबारिश अहमद, रिजवान और हमीद अकबर के घरों पर ये छापेमारी की जा रही है। एनआईए का कहना है कि इनमें से कई आरोपी समन भेजने के बावजूद भी पेश नहीं हुए थे।
 
 
 
आपको बता दें कि एनआईए ने कुछ दिन पहले पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और इसकी राजनीतिक जमात सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के त्रिचि, कुंभकोणम और कड़ईकल में मौजूद ऑफिसों में छापा मारा था। जोकि पीएमके सदस्य की हत्या और एक्टिविस्ट रामलिंगम की हत्या से के बाद मारे गये थे। रामलिंगम ने मुस्लिस धर्म-परिवर्तन का विरोध किया था। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया था। जिसमें वो धर्म-परिवर्तन करा रहे कुछ लोगों से बहस करते दिखाई दे रहे हैं। उसके बाद उसी दिन 6 फरवरी को त्रिभुवनम में रामलिंगम की हत्या कर दी गयी थी।
 
 
एनआईए को आज की छापेमारी में क्या-क्या सबूत हासिल हुए, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पायी है।