“UNSC में जरूरी है भारत की स्थायी सदस्यता, वरना खतरे में है यूनाइटेड नेशन की विश्वसनीयता”- जर्मनी
   21-मई-2019
 
 
यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल में भारत की स्थायी सदस्यता के लिए जर्मनी ने जोरदार समर्थन किया है। भारत में जर्मनी के एंबेसडर वॉल्टर जे. लिंडनर ने साफ शब्दों में भारत के लिए स्थायी सदस्यता का समर्थन करते हुए कहा कि- “सिक्योरिटी काउंसिल में भारत को स्थायी सदस्य होना ही चाहिए। 1.4 बिलियन आबादी का देश स्थायी सदस्य नहीं है, ये अविश्वसनीय है। ऐसे नहीं चल सकता, इससे स्वयं यूनाइटेड नेशंस सिस्टम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा होता है।“
 
 
हालांकि जर्मनी पहले भी भारत की स्थायी सदस्यता के लिए समर्थन करता रहा है। लेकिन जर्मनी के एंबेसडर ने बड़े ही साफ शब्दों में यूनाइटेड नेशंस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए जिस तरह से भारत का समर्थन किया है। इसे काफी उत्साहजनक तरीके से देखा जा रहा है।
 
 

 
 भारत के राष्ट्रपति से लेटर ऑफ क्रेडेंस रिसीव करते जर्मन एंबेसडर
 
इस बीच जर्मनी के एंबेसडर वॉल्टर जे. लिंडनर एक और वजह से भारत में बेहद चर्चा में छा रहे हैं, वो है उनकी ऑफिशियल कार। लग्ज़री कारों के देश जर्मनी के एंबेसडर ने खुद भारत में अपने लिए एक भारतीय कार एंबेसडर को चुना है। अपनी कार के बारे में एंबेसडर वॉल्टर जे. लिंडनर उन्हें बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज और ऑडी को छोड़कर पहली भारतीय कार “आंटी एंबी” यानि एबेंसडर को चुना है।