कश्मीर में एक्टिव हैं करीब 275 आतंकी, जिनमें 215 हैं पाकिस्तानी- पुलिस, बढ़ते लोकल आतंकवाद का प्रोपगैंडा बेनक़ाब
   29-मई-2019
 
 
कश्मीर में आतंकवाद लोकल है, इसमें पाकिस्तान का कोई दखल नहीं है। अक्सर ऐसा प्रोपगैंड़ा फैलाया जाता रहता है। लेकिन जम्मू कश्मीर पुलिस के डायरेक्टर जनरल दिलबाग़ सिंह के मुताबिक जम्म कश्मीर में करीब 275 आतंकी एक्टिव हैं, जिसमें सिर्फ 60 आतंकी ही लोकल हैं, यानि कश्मीरी हैं। बाकी करीब 215 आतंकी विदेशी हैं, यानि पाकिस्तानी हैं। जिससे साफ होता है कि कश्मीर में बढ़ते लोकल आतंकवाद का प्रोपगैंडा फैलाया जा रहा है। जोकि हकीकत से बेहद दूर हैं। इससे एक और बात साफ होती है कि कश्मीर में पाकिस्तान का दखल लगातार बना हुआ है। उसमें कोई कमी नहीं आयी है।
 
 
 
हालांकि कश्मीर में इस साल मारे जा रहे आतंकियों की संख्या में न सिर्फ भारी इजाफा हुआ है। बल्कि आतंकियों के करियर का समय भी घटकर कुछ महीने रह गया है। इस साल अब तक कुल 94 आतंकी मारे जा चुके हैं। जिसमें उमर मजीद और जाकिर मूसा जैसे खतरनाक आतंकी भी शामिल थे। यानि इस रेट से बाकी बचे आतंकी भी जल्द निबटा दिये जायेंगे।