देखिए TIME कैसे रंग बदलता है, टाइम मैगज़ीन का नया खुतबा, मोदी को अब घोषित किया UNITER OF INDIA
   29-मई-2019
 
 
 
मीडिया इंटरनेशनल हो या देशी, फायदा देखकर रंग बदलना उसकी अदा है। इसका ताज़ा उदाहरण है टाइम मैगज़ीन। चुनाव के दौरान मई के पहले हफ्ते में टाइम मैगज़ीन ने एक मोदी विरोधी संस्करण छापा था। जिसमें मोदी को India’s Divider in Chief की उपाधि से नवाज़ा था। भारत में मोदी विरोधी पार्टियों, पत्रकारों और एक्टिविस्टों ने इस आर्टिकल को जमकर शेयर किया था और इंटरनेशनल मीडिया में मोदी की निगेटिव छवि का सहारा लेकर जमकर चुनावी माहौल तैयार किया था। लेकिन जाहिर है तमाम दांव उल्टे पड़े, मोदी ने देश के हरेक हिस्से में अपना परचम लहराया। ईस्ट-वेस्ट, नॉर्थ-साउथ इंडिया में जीत हासिल की। ऐसे माहौल में मीडिया आसानी से रंग बदलने में माहिर है। लिहाजा टाइम मैगज़ीन एक नया आर्टिकल छापा है, जिसमें मोदी की शान में जमकर कसीदे गढ़े गये हैं। पढ़िए टाइम मैगज़ीन के ताज़ा आर्टिकल को-