NETFLIX ने किया भारत की अखंडता और संप्रभुता पर हमला, स्ट्रीट फूड सीरिज़ में दिखाया भारत का ग़लत नक्शा, ये भूल है या फिर सोची-समझी साजिश?
   03-मई-2019
 स्क्रीनशॉट
 
 
चर्चित ऑनलाइन एन्टरटेनमेंट प्लेटफॉर्म NETFLIX ने एक बार फिर अपने कंटेंट के चलते एक और विवाद खड़ा कर दिया है। NETFLIX ने हाल ही में नयी फूड डॉक्यू-सीरिज स्ट्रीट फूड शुरू की है। जिसमें एक एपिसोड इंडिया पर भी है। लेकिन इस एपिसोड में भारत के नक्शे को गलत तरीके से दिखाया गया है। इस स्केच मैप में जम्मू कश्मीर के गिलगित-बल्टिस्तान का हिस्सा काट दिया गया है। जोकि न सिर्फ तथ्यात्मक दृष्टि से गलत है, बल्कि भारतीय संविधान के विरूद्ध भी है। ये सीधे तौर पर भारत की अखंड़ता और संप्रभुता पर हमला है। आमतौर पर ऐसा नक्शा पाकिस्तान प्रोपगैंडा के तहत इस्तेमाल करता है। जाहिर है इसे भी प्रोपगैंडा के तौर पर देखा जा रहा है।
 
 
 
सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता राजीव पांडे ने इस पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि- “जम्मू कश्मीर का गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र भारत का अटूट अंग है। संविधान के तहत वो भारत का हिस्सा है, ऐसे में NETFLIX ने भारतीय कानून का उल्लंघन किया है। NETFLIX को तुरंत इस हिस्से को हटाना चाहिए। अगर NETFLIX ऐसा नहीं करता है, तो हम उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।”
 
 
 
 
अन्य तमाम ग्लोबल एजेंसियां भारत के कानून के मुताबिक मैप इस्तेमाल करती हैं,  गूगल मैप से साभार
 
 
 
 
ऐसा नहीं है कि NETFLIX भारत में पहली बार विवादों में है, इससे पहले सैकरेड गेम्स सीरिज़ में पूर्व प्रधानमंत्री के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करने के लिए एक केस पहले ही कोर्ट में है। इसके बाद NETFELIX इंडिया ने भारत में कंटेट रिलीज़ करने के लिए सेल्फ सेंसरशिप की बात भी कही थी। लेकिन बाद में इसपर कुछ सामने नहीं आया।