लगातार तीसरे दिन मीडिया का एक और झूठ बेनकाब, मुंबई में फिल्म कलाकारों को मुस्लिम आतंकी होने के शक में गिरफ्तार करने की खबर भी निकली फेक न्यूज़
   31-मई-2019
 
 
29 मई को टीवी9 गुजराती ने एक खबर ट्वीट की, जिसमें कहा गया कि मुंबई पुलिस ने फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले 2 मुस्लिम युवकों को इसीलिए आतंकी समझकर गिरफ्तार कर लिया गया। क्योंकि उनका “गेट-अप” आतंकियों जैसा था। ये भी बताया गया कि ये दोनों रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की मूवी की शूटिंग के लिए जा रहे थे।
 
 
बस फिर क्या था, एनडीटीवी, टीवी-18, इंडियन एक्सप्रैस, इंडिया टुडे और रशियन टुडे जैसे कई इंटरनेशनल मीडिया ग्रुप ने इस खबर को बिना वेरिफाई किये ज्यों का त्यों छाप दिया। सोशल मीडिया पर लिबरल पत्रकारों और एक्टिविस्टों ने जमकर भड़ास निकाली, कहा गया देखो मोदी सरकार में क्या हालत है, मुस्लिम हुलिये के चलते आतंकी समझकर गिरफ्तार किया जा रहा है। पाकिस्तान में भी इस खबर पर इंडिया के खिलाफ जमकर माहौल बनाया गया।
 
 
लेकिन जब खबर पूरी दुनिया में फैल चुकी थी, खुद मुबंई पुलिस ने इस खबर की सच्चाई उजागर कर दी। मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि- मुंबई पुलिस ने ऐसे किसी शख्स को गिरफ्तार नहीं किया, कृपया फैक्ट्स की जांच करें।
 
 
 
 
यानि मीडिया ने बिना मुंबई पुलिस से फैक्ट वेरिफाई किये एक फेक न्यूज को प्रोपगैंडा की तरह चलाया। आपको बता दें कि पिछले 5 दिनों में ये तीसरी फेक न्यूज है, जिसको मुस्लिमों पर हमला करार देखकर प्रोपगैंडा चलाया जा रहा था। जम्मू कश्मीर नाउ ने इससे पहले गुरूग्राम औऱ बेगुसराय के हमलों से जुड़ी फेक न्यूज का भी पर्दाफाश किया था।
 
 
दोनों न्यूज आगे पढिए...