भोपाल: कांग्रेस के दबाव में चुनाव आयोग ने लगवायी साध्वी प्रज्ञा पर बनी डॉक्यूमेंट्री के प्रदर्शन पर रोक, प्रशासन ने पहले दी थी ‘भगवा-आतंक’ भ्रमजाल के प्रदर्शन की परमिशन
   07-मई-2019
 
 
सोमवार को भोपाल में एक बार फिर कांग्रेस और प्रशासन का तानाशाही गठजोड़ देखने को मिला। जब चुनाव आयोग ने कांग्रेस के दबाव में भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा पर बनायी गयी डॉक्यूमेंट्री के प्रदर्शन पर रोक लगा दी। हालांकि पुलिस पहले इसी डॉक्यूमेंट्री ‘भगवा-आतंक’ भ्रमजाल के प्रदर्शन की परमिशन दे चुकी थी। लेकिन कांग्रेस की शिकायत पर चुनाव आयोग का एक दल एमपी नगर पुलिस के साथ होटल पहुंचा और कार्यक्रम को बीच में ही रुकवा दिया। एमपी नगर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक मनीष राय ने कहा कि चुनाव आयोग ने आयोजकों को इस डॉक्यूमेंट्री के प्रदर्शन की अनुमति दी थी लेकिन कांग्रेस की शिकायत के बाद इस अनुमति को निरस्त कर दिया गया। लेकिन क्यों, ये पुलिस ने स्पष्ट नहीं किया। इसके बाद जब आयोजकों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की कोशिश की, लेकिन इसे भी चुनाव आयोग ने नहीं होने दिया।
 
 
  
दरअसल सामाजिक संस्था भारत विचार मंच (बीवीएम) भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर स्थित मोटल सिराज में प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा था। इस डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया है कि भोपाल सीट से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को मालेगांव बम ब्लास्ट मामले में किस तरह से औऱ किस मकसद से राजनीतिवश फंसाया गया है। साथ ही इस डॉक्यूमेंट्री में कांग्रेस की भगवा आतंकवाद की ग्रैंड प्लानिंग का पर्दाफाश करने का भी दावा किया गया है।
 
 

 
 डॉक्यूमेंट्री का स्क्रीनशॉट
 
 
फिल्म के लोकार्पण के लिए राजनीतिक विश्लेषक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ और रॉ के पूर्व डायरेक्टर जनरल आरएसएन सिंह को बतौर गेस्ट कार्यक्रम में पहुंचे थे। कार्यक्रम पूरी तरह से गैर राजनीतिक था।  डॉक्यूमेंट्री में आयोजकों के मुताबिक इस डॉक्यूमेंट्री में तथ्यों के आधार पर ये दिखाया गया है यूपीए सरकार के दौरान किसी तरह से भगवा आतंकवाद का भ्रमजाल रचा गया था और इसमें साध्वी प्रज्ञा को फंसाया गया था। जाहिर है भोपाल में कांग्रेस को इस डॉक्यूमेंट्री से इतना डर गये कि उन्होंने आनन-फानन में फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने का दबाव बनाया और हुआ भी यहीं प्रशासन के अधिकारियों ने कार्यक्रम को बीच में ही रूकवा दिया। 
 
 
 

 
 
 
जिला प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के आयोजन का परमिशन लेटर
 

 
 
 
इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म के रिलीज कार्यक्रम की आयोजक भारत विचार मंच के सदस्य कैप्टन विकास पांडे ने बताया कि- मुम्बई के रहने वाले राजीव पांडे इस फिल्म के निर्माता हैं और उन्होंने यहां मध्यप्रदेश में फिल्म का लॉन्च कार्यक्रम रखा था। वह सेना से शार्ट सर्विस अधिकारी के रूप में सेवानिवृत्त हुए हैं और बीवीएम एक सामाजिक संगठन है और इसका आरएसएस से कोई संबंध नहीं है। डॉक्यूमेंट्री के निर्देशक राजीव पांडे ने कहा कि इस डॉक्यूमेंट्री को यू टयूब पर अपलोड कर दिया गया है। जहां आप क्लिक करके इस डॉक्यूमेंट्री को देख सकते हैं।
 
 
 
 
 
 
इस पूरे प्रकरण से साफ जाहिर है कि कांग्रेस अपने ही फैलाये भ्रमजाल में खुद फंसती दिखायी दे रही है। भगवा आतंक का जो भ्रमजाल उन्होंने फैलाने की कोशिश की थी। आज वो ही उनकी हार का कारण बनता जा रहा है। जिसका जवाब कांग्रेस के पास नहीं है, लिहाजा वो चुनाव आयोग और मध्य प्रदेश सरकार के प्रशासन का फायदा उठाकर सच को किसी तरह दबाने की कोशिश में जुटी है।