LOC पर पाकिस्तान ने फिर किया सीज़फायर का उल्लंघन, मोर्टार हमले में 2 बच्चियों समेत 3 घायल, आर्मी दे रही है करारा जवाब
   16-जून-2019
 
 
 
 
पाकिस्तान लगातार भारत को उकसाने से बाज़ नहीं आ रहा है। आज एक बार फिर पाकिस्तान ने पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल पर भारी शेलिंग शुरू कर दी। पाकिस्तान के मोर्टार लगातार रिहायशी इलाके में दागे जा रहे हैं। अभी तक इस बिना उकसावे की फायरिंग में 3 लोगों के घायल होने की खबर है। इसमें 2 मासूम बच्चियां हैं, जिनके नज़दीक, एक मोर्टार फटा। जबकि तीसरा शख्स आर्मी का पोर्टर बताया जा रहा है। इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
 
 
 
भारत की तरफ से इस फायरिंग का माकूल जवाब दिया जा रहा है। जिसमें पाकिस्तान की कईं पोस्ट को नुकसान की सूचना मिली है।