दुनिया भर में उठ खड़ा हुआ पश्तूनिस्तान की आज़ादी का आंदोलन, पेरिस में हज़ारों पश्तूनों ने पाकिस्तान के खिलाफ किया जानदार प्रदर्शन
   02-जून-2019
 
पाकिस्तान के वज़ीरिस्तान में पिछले महीने खार क़मर में आर्मी द्वारा 10 से ज्यादा पश्तूनों की हत्या करने और फिर पश्तून तहफुज़ मूवमेंट के लीडर अली वज़ीर को अगवा करने के बाद पाकिस्तान में पश्तूनों ने मोर्चा खोल दिया है। धीरे-धीरे दुनिया भर पश्तून पाकिस्तान की पंजाबी आर्मी और सत्ता के खिलाफ एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को फ्रांस की राजधानी पेरिस में हजारों पश्तूनों ने एफिल टावर के सामने प्रदर्शऩ किया। जिसमें घंटों पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाज़ी होती रही, और पश्तूनिस्तान की आज़ादी की मांग जोर-शोर से उठायी।
 
 
 
 
इस प्रदर्शन के दौरान कई पाकिस्तानी मीडिया कर्मियों ने कवर करने के नाम पर पश्तून प्रदर्शनकारियों के साथ बदतमीजी करने की कोशिश की, कि क्यों वो अपने मुल्क के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके बाद कुछ प्रदर्शनकारी ने इन मीडियाकर्मियों से भिड़ गये। जिसके बाद इन पत्रकारों को अस्पताल में भरती कराना पड़ा। जिसमे एक एआरवाई चैनल का साहिबज़ादा अतीक बताया जा रहा है। देखिए प्रदर्शन की तस्वीरें—
 
 






 
 
 
आपको बता दें कि पिछले डेढ़ साल में ही पश्तून तहफुज मूवमेंट धीरे-धीरे पाकिस्तान में एक बड़ा आंदोलन बनकर उभरा है। जिसकी शुरूआत खैबर पख्तूनख्वां सूबे में ऑपरेशन जर्ब-ए-अज्ब के समय बिछाई गयीं बारूदी सुरंगों को खत्म करने से हुई थी। क्योंकि इनमें सैंकड़ों मासूमों की जान जा चुकी थी। लेकिन अब पीटीएम आंदोलन पाकिस्तान से अलग पश्तूनिस्तान की आजादी की तहरीक में तब्दील होता जा रहा है। ये ठीक वैसा ही मंजर है जैसे 1971 के दौरान बांग्लादेश की आजादी के दौरान खड़ा हुआ था। पाकिस्तानी आर्मी इस आंदोलन को दबाने के लिए उन्हीं पुराने हथकंड़ों को अपना रही है। पाकिस्तानी मीडिया में पीटीएम का पक्ष दिखाना आर्मी ने बैन कर रखा है। लेकिन सोशल मीडिया के जरिये ये आंदोलन वजीरिस्तान से निकलकर दुनिया के तमाम देशों में पहुंच चुका है।
 
 
 

 
पाकिस्तान ने एक पश्तून ट्रक ड्राइवर अपने ट्रक के साथ