“J&K में नवंबर-दिसंबर में होंगे विधानसभा चुनाव’’- अमित शाह, लोकसभा में 2 जुलाई से 6 महीने के लिए राष्ट्रपति शासन के अनुमोदन के लिए बिल पेश
   28-जून-2019

 
गृह मंत्री अमित शाह ने आज लोकसभा में जम्मू कश्मीर में और 6 महीने के लिए राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए बिल पेश किया। अमित शाह ने कहा कि पिछले साल विधानसभा भंग होने के बाद राज्यपाल शासन लगाया गया था। जिसके बाद 20 दिसंबर 2018 को फिर वहां राष्ट्रपति शासन लगाया गया था। राष्ट्रपति शासन का समर्थन राज्यसभा ने 3 जनवरी को किया था, जिसके बाद राष्ट्रपति शासन 2 जुलाई को पूर्ण हो रहा है। इसीलिए कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए फिर से 6 महीने के लिए राष्ट्रपति शासन लगाया जाये। जोकि 2 जनवरी तक लागू रहेगा।
 
 
 
 
अमित शाह ने विधानसभा चुनाव भी साल के अंत में कराने की बात कही है। अमित शाह के मुताबिक पहले रमज़ान महीने, फिर उसके बाद अमरनाथ यात्रा जोकि 15 अगस्त को खत्म होगी। फिर सितंबर-अक्टूबर महीने के दौरान राज्य की 10 फीसदी आबादी गुज्जर-बक्करवाल अपने घरों को छोड़कर पहाड़ी एरिया में चले जाते हैं। जोकि अक्टूबर के अंत तक ही वापिस आते हैं, इसीलिए राज्य में साल के अंत में ही चुनाव कराया जाना संभव है।