ISIS का सनसनीखेज दावा, “पाकिस्तान से जल्द हासिल कर लेंगे परमाणू हथियार, जल्द होगा अब तक सबसे बड़ा धमाका”
    09-जून-2019
 
 
 
इस्लामिक स्टेट ने अपनी प्रोपगैंडा मैगज़ीन Dabiq के लेटेस्ट संस्करण में एक बेहद सनसनीखेज़ दावा किया है। इसमें कहा गया है कि ISIS बेहद तेज़ी से बड़ा हो रहा है, जल्द ही वो पाकिस्तान से परमाणू हथियार हासिल कर लेगा।  ISIS ने ये आर्टिकल ब्रिटिश होस्टेज जॉन कैंटली द्वारा लिखवाया है, जिस लेख में कहा गया है कि पिछले 12 महीनों में ISIS मॉडर्न वर्ल्ड का मोस्ट एक्सप्लोसिव इस्लामिक ग्रुप बनकर उभरा है। जोकि अब मोस्ट एक्सप्लोसिव इस्लामिक मूवमेंट में तब्दील हो रहा है। आपको बता दें कि ISIS फोटोजर्नलिस्ट को अगवा करने के बाद अपने प्रोपगैंडा वीडियोज़ में इस्तेमाल करता रहा है। जॉन 2 साल से ISIS के कब्जे में है, उसी के जरिये ISIS ने "The Perfect Storm" के नाम से ये लेख लिखवाया है। इसमें कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों में बोको हराम समेत मिडिल ईस्ट, अफ्रीका और एशिया के कईं इस्लामिक आतंकी संगठनों ने ISIS की खिलाफत स्वीकार करते हुए समर्थन दिया है।
 
 
 
आर्टिकल के मुताबिक हाल ही में ISIS ने यूएस और ईरान द्वारा सीरिया में इस्तेमाल हो रहे अत्याधुनिक टैंको, रॉकेट लॉन्चर्स, मिसाइल सिस्टम और एंटी एयरक्राफ्ट सिस्टम्स को कब्जे में लिया है। जिसके बाद ISIS की शक्ति काफी मजबूत हो गयी है। इसी कड़ी में ISIS ने पाकिस्तान से परमाणू हथियार हासिल करने के कवायद शुरू कर दी है।
 
 
 

 
 
 फोटोजर्नलिस्ट जॉन कैंटली
 
 
ISIS के प्रोपगैंडा आर्टिकल के मुताबिक इस्लामिक स्टेट के पास अरबों डॉलर बैंकों में जमा है, जिसके जरिये वो पाकिस्तान में मौजूद हथियारों के सप्लायर्स के जरिये परमाणू हथियार हासिल करने में जुटा है। आर्टिकल में आगे लिखा गया है कि वो अमेरिका पर कोई और छोटे-मोटे हमले नहीं करना चाहता। बल्कि वो एक ही बार में एक बड़ा धमाका करना चाहता है। ताकि इसके बाद हर कोई ISIS के खिलाफ खड़ा न हो सके।
 
 
ब्रिटिश डेली द इंडिपेंडेंट में छपे आर्टिकल के मुताबिक इस्लामिक स्टेट ऑयल फील्ड्स होने के चलते एक बेहद अमीर आतंकी ग्रुप है। साथ ही ISIS ने ईराक और सीरिया में लूटमार के दौरान काफी ऐतिहासिक आर्ट कलेक्शन बेचकर भी पैसा कमाया है। इसके अलावा इस्लामिक स्टेट के कब्जे वाले एरिया में भारी टैक्स लगाकार ISIS ने काफी धन इकठ्ठा किया है। ऐसे में उनकी पहुंच परमाणू हथियारों तक हो जाये, इसको सीरियसली देखा जाना चाहिए।