J&K पुलिस जवान ने कोलंबो में लहराया तिरंगा, इंटरनेशनल एथलीट्स चैंपियनशिप में जीते 2 कांस्य पदक
   15-जुलाई-2019

 
 
जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान ने श्रीलंका में एथलीट्स चैंपियनशिप में 2 कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर दिया। कॉन्सटेबल रियाज़ अहमद ने कोलंबो के सुगातादास स्टेडियम में चल रही छठे इंटरनेशनल मास्टर्स एथलीट्स श्रीलंका ओपन चैंपियनशिप में ये पदक जीते। जम्मू कश्मीर आर्म्ड पुलिस यूनिट में क्रास-कंट्री कोच सेलेक्ट ग्रेड कांस्टेबल के पद पर तैनात रियाज़ अहमद ने 1500 मी और 5000 मी की रेस में 2 कांस्य पदक जीतकर देश के नाम किये। ये चैपिंयनशिप 13 और 14 जुलाई को कोलंबो में आयोजित किये गये थे।
 
रियाज अहमद की इस कामयाबी पर जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग़ सिंह और एडीजीपी (आर्म्ड) एस.जे.एम गिलानी ने सराहना करते हुए बधाई दी है। जाहिर है रियाज़ अहमद ने इस कामयाबी ने जम्मू कश्मीर में नौजवानों के लिए एक और शानदार उदाहरण पेश किया है।