रामबन में भारी लैंडस्लाइड, अमरनाथ यात्रा रूकी, देखिए वीडियो
   28-जुलाई-2019
 
 
जम्मू से श्रीनगर को जाने वाले हाईवे पर रामबन में आज भारी लैंडस्लाइड हो रही है। जिसके चलते हाईवे बंद कर दिया गया है। रामबन के पंथियाल एरिया में हुई इस लैंडस्लाइड में कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए। जिसके बाद पुलिस ने ट्रैफिक की आवाजाही को रोक दिया। इसके चलते सैंकड़ों गाड़ियां हाइवे पर फंस गयी हैं। इस चलते जम्मू से चले अमरनाथ यात्रियों के जत्थे को भी रोक दिया गया है। देखिए लैंडस्लाइड का वीडियो-