आर्मी ड्यूटी के लिए कश्मीर पहुंचे धोनी, ऑन-ड्यूटी बेस कैंप में ही मनायेंगे 15 अगस्त
   31-जुलाई-2019

 
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद) महेन्द्र सिंह धोनी की सैन्य ड्यूटी आज यानी बुधवार से शुरू हो रही है। धोनी 15 दिनों तक कश्मीर में आतंकवाद विरोधी यूनिट में तैनात होंगे। धोनी ने पहले ही कह दिया था कि वो टीम के साथ वेस्ट इंडीज के दौरे पर नहीं जाएगें। आपको बता दें कि महेन्द्र सिंह सिंह धोनी 106 टेरिटोरियल आर्मी बटालियन पैरा कमांडो यूनिट में तैनात हैं।
 
कहां हुई धोनी को तैनाती ?
 
उनकी तैनाती घाटी के जम्मू कश्मीर राज्य के अनंतनाग जिले अवन्तीपोरा नगर पंचायत में हुई है। 15 दिनों के सैन्य प्रशिक्षण में वह पेट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट की ड्यूटी भी करेंगे।
 
इस 15 अगस्त का जश्न धोनी जम्मू कश्मीर में मनाएंगे
 
15 दिनों तक कश्मीर में आंतकवाद विरोधी यूनिट में तैनात होने के साथ धोनी 15 अगस्त का जश्न भी वहां मनाकर लौटेगें।
 
धोनी लेंगे शुरू के 3 दिन ट्रेनिंग
 
महेन्द्र सिंह धोनी को शुरू के 3 दिन बेसिक ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसमें आर्मी कॉम्बैट ट्रैनिंग, फिजिकल ट्रेनिंग शामिल है।
 
सेनाध्यक्ष ने दी थी, धोनी को अनुमति
 
धोनी को 15 दिनों तक कश्मीर के आतंकवाद विरोधी यूनिट में तैनाती के लिए सेनाध्यक्ष विपिन रावत ने अनुमति दी थी।