खराब मौसम के कारण बाबा बर्फानी अमरनाथ की यात्रा 4 अगस्त तक स्थगित
   31-जुलाई-2019

 
भारतीय मौसम विभाग ने बुधवार को जम्मू कश्मीर राज्य में अगले कुछ दिन तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। जिसके बाद जम्मू कश्मीर प्रशासन ने बाबा अमरनाथ यात्रा को आगामी 4 अगस्त तक स्थगित कर दिया है। इस दौरान जम्मू से यात्रियों का कोई भी जत्था बाबा अमरनाथ के लिए रवाना नहीं होगा। प्रशासन ने कहा कि भारी बारिश से विशेषकर श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग , रामबन और बनिहाल में भारी भूस्खलन की संभावना है।
 
3 लाख 31 हजार 770 श्रद्धालुओँ ने पवित्र गुफा के किये दर्शन
 
1 जुलाई से 15 अगस्त तक चलने वाली बाबा बर्फानी अमरनाथ के दर्शन को आज 31 जुलाई को 1 महीना पूरा हो चुका है। अभी तक 3 लाख 31 हजार 770 श्रद्धालुओं ने पवित्र बाबा बर्फानी गुफा के दर्शन कर चुके है।
 
 
खराब मौसम और रामबन में भूस्खलन होने के कारण प्रशासन ने बीते 26 जुलाई को भी एक 1 दिन के लिए यात्रा स्थगित कर दिया गया था । खराब मौसम के कारण यात्रा 31 वें दिन 31 जुलाई को भी स्थगित रही।


 
 
खराब मौसम के कारण दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओँ को भी रोका गया
 
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण पहलगाम और बालटाल रास्ते से अमरनाथ बाबा के दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं को भी बनिहाल में ही रोका गया है। मार्ग को साफ करने का काम तेजी से चल रहा है।
 
 
अभी तक 31 श्रद्धालुओं की हुई मौत
 
1 जुलाई से शुरु हुए बाबा बर्फानी के दर्शन यात्रा में 31 जुलाई तक 31 श्रद्धालुओं की मौत ह्दयघात से हो चुकी है। कश्मीर में स्थित अमरनाथ गुफा ऊचांई समुद्र तल से 3,888 मीटर है। जिसके कारण यहां ऑक्सीजन गैस की कमी रहती है, जिससे यहां पर यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत आती है।