जानिए Budget 2019 के 20 महत्वपूर्ण बिंदु
   06-जुलाई-2019
 
 
लेखक अंकित सुमन 
 
 
 एमएसएमई
 
 
1. सालाना 1.5 करोड़ रुपए से कम का कारोबार करने वाले करीब 3 करोड़ खुदरा व्यापारियों और छोटे दुकानदारों को पेंशन लाभ
 
परिवहन
 
 
2. मार्च 2019 में शुरू नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएसी) मानकों पर आधारित परिवहन के लिए भारत की पहली देश में विकसित प्रणाली।
  
(a) पटरियों के तेजी से विकास और उन्हें बिछाने, रोलिंग स्टॉक विनिर्माण और यात्री माल-भाड़ा सेवा की सुपुर्दगी के लिए सार्वजनिक निजी भागीदारी का प्रस्ताव।
 
(b) देश भर में मेट्रो रेल नेटवर्क की 657 किलोमीटर लाइन चालू की जाने का प्रस्ताव।
 
(C) इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खरीद और चार्जिंग बुनियादी ढांचे के लिए बढ़े हुए प्रोत्साहन का प्रस्ताव।
 
 
3  पटरियों के तेजी से विकास और उन्हें बिछाने, रोलिंग स्टॉक विनिर्माण और यात्री माल-भाड़ा सेवा की सुपुर्दगी के लिए सार्वजनिक निजी भागीदारी का प्रस्ताव।
 
4 देश भर में मेट्रो रेल नेटवर्क की 657 किलोमीटर लाइन चालू की जाने का प्रस्ताव।
 
5 इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खरीद और चार्जिंग बुनियादी ढांचे के लिए बढ़े हुए प्रोत्साहन का प्रस्ताव।
 
ग्रामीण भारत
 
 
6. सभी इच्छुक ग्रामीण परिवारों के लिए 2022 तक बिजली और स्वच्छ रसोई की सुविधा।
 
प्रधानमंत्री आवास योजना
 
 
7. प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण का उद्देश्य 2022 तक 'सबके लिए आवास' के लक्ष्य तक पहुंचना।
 
 

 
 
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना
 
 
8. हरित प्रौद्योगिकी, कचरा प्लास्टिक और शीत मिश्रित प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की 30,000 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण किया गया है।
 
(a) प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीसरे चरण के तहत 80,250 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से अगले पांच वर्षों में 1,25,000 किलोमीटर लंबी सड़क का उन्नयन किया जाएगा।
 
 
9. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीसरे चरण के तहत 80,250 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से अगले पांच वर्षों में  1,25,000 किलोमीटर लंबी सड़क का उन्नयन किया जाएगा। 
  
पारंपरिक उद्योग
 
 
10. 2019-20 के दौरान बांस, शहद और खादी पर विशेष जोर देते हुए 100 नये कलस्टर स्थापित किए जाएंगे, जिससे 50,000 कारीगर आर्थिक मूल्य श्रृंखला में शामिल हो सकेंगे।
 
11. पशुओं के लिए चारे का उत्पादन, दूध की खरीद, प्रसंस्करण और विपणन के लिए अवसंरचना तैयार करके सहकारी संस्थाओं के माध्यम से दूथ उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा।
 
 
जल शक्ति
 
 
12. जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2024 तक सभी ग्रामीण परिवारों के लिए 'हर घर जल' (पाइप द्वारा जल आपूर्ति) के लक्ष्य को पूरा किया जाएगा।
 
स्वच्छ भारत अभियान
 
  
13. प्रत्येक गांव में सतत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन चलाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन का विस्तार किया जाएगा।
 
 
(a) 5.6 लाख से अधिक गांव खुले में शौच से मुक्त(ओडीएफ) हुए।
 
डिजिटल इंडिया
 
 
14. दो करोड़ से अधिक ग्रामीणों को डिजिटली रूप से साक्षर बनाया गया।
 
15 ग्रामीण और शहरी भेद को दूर करने के लिए भारत नेट के तहत प्रत्येक पंचायत में स्थानीय निकायों को इंटरनेट कनेक्टिविटी दी जा रही है।
 
गाँधीपीडिया
 
 
16. युवाओं और समाज को सकारात्मक गांधीवादी मूल्यों के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद द्वारा गांधी पीडिया का विकास किया गया है।
 
नई शिक्षा नीति
 
 
17. निम्नलिखित प्रस्तावों के साथ नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लाई जाएगी।
 
●स्कूल और उच्च शिक्षा दोनों में प्रमुख परिवर्तन।
 
 
●बेहतर शासन प्रणालियां
 
 
●अनुसंधान और नवाचार पर अधिक ध्यान देना।
 
अनुसंधान
 
 
18. राष्ट्रीय अनुसंधान प्रतिष्ठान(एनआरएफ) में प्रस्ताव किया गया है
 
(a) देश में अनुसंधान को धन उपलब्ध, समन्वय और बढ़ावा देना।
 
विश्व व भारत
 
 
19. पराम्परिक व्यवसाय से जुड़े भारतीय कारीगरों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए आवश्यक पेटेंट और भौगोलिक संकेतक उपलब्ध कराने का प्रस्ताव।   
 
 
20. विश्व स्तरीय पर्यटन स्थलों के मॉडल के रूप में देश के 17 प्रमुख पर्यटन स्थलों को विकसित किया जा रहा है।