NIA ने बेंगलुरु में बड़ा आतंकी हमला किया नाकाम, बांग्लादेशी गिरफ्तार
   09-जुलाई-2019

 

 
 
राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) ने कर्नाटक में एक बम बनाने वाले दस्ते का भंडाफोड़ किया है। कर्नाटक के बेंगलुरु में बम बनाने वाले इस मॉड्यूल का पता उस आतंकी ने दिया जिसे बर्दवान से पकड़ा गया था। हबीबुर्रहमान जनवरी से ही NIA की कस्टडी में है और गहन पूछताछ के बाद उसने खुलासा किया कि बेंगलुरु में बम बनाने वाले मॉड्यूल छुपे हुए हैं।

NIA के छापे में ग्रेनेड और IED के अलावा तीन बांग्लादेशियों को भी गिरफ्तार किया गया है। हबीबुर्रहमान द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर NIA ने बेंगलुरु स्थित ठिकाने पर रेड डाली जिसमें 5 हैंड ग्रेनेड, एक टाइमर डिवाइस, 3 इलेक्ट्रिक सर्किट, विस्फोटक सामग्री और IED बनाने के उपयोग में लाए जाने वाले अन्य उपकरण बरामद किए।


एक पूर्ण रूप से तैयार IED भी बरामद की गई जिसे संभवतः बेंगलुरु के किसी भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में विस्फोट करने की साजिश रची जा रही थी।