इस शख्स ने पहना था LUX COZI बनियान, पाकिस्तान में रेंजर्स ने भारतीय जासूस बताकर किया गिरफ्तार, प्रोपगैंडा शुरू
   01-अगस्त-2019
 
 
बुधवार को पाकिस्तान की मीडिया में उस वक्त हंगामा मच गया, जब पाकिस्तानी रेंजर्स ने दावा किया कि उन्होंने एक भारतीय जासूस को गिरफ्तार कर लिया है। जो बलूचिस्तान से पंजाब प्रांत में घुसने की कोशिश कर रहा था। शुरूआत में पुलिस के मुताबिक इस कथित जासूस का नाम राजू बताया गया और दावा किया गया कि मानसिक रूप से रोगी दिख रहे इस शख्स की जब तलाशी ली गयी तो पता चला कि इसने LUX COZI बनियान पहनी हुई थी, जिस पर Made in India लिखा था। इसी से रेंजर्स ने घोषित कर दिया कि राजू भारतीय जासूस है।
 
 
खबरें मीडिया की सुर्खियों में छाने के बाद इस शख्स अब राजू लक्ष्मण बताया जा रहा है। अब पाकिस्तान का दावा है कि वो बलूचिस्तान में रहकर जासूसी कर रहा था और गिरफ्तारी के बाद उसने खुद कबूल किया है कि वो जासूस है, पाकिस्तान की आर्मी ने इस शख्स को पूछताछ के लिए अनजान लोकेशन पर शिफ्ट कर दिया है।
 
 

साफ है कि कुलभूषण के मामले में इंटरनेशनल कोर्ट में करारी हार के बाद पाकिस्तान बलूचिस्तान में उठे विद्रोह को भारत के जोड़ने की लगातार कोशिश कर रहा है। इसी कोशिश में पाकिस्तान ने इस शख्स को बलि का बकरा बनाने की कोशिश शुरू कर दी है। पाकिस्तान के इस प्रोपगैंडा में वहां का मीडिया भी बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहा है।
 
 
 
 
 
अब देखना दिलचस्प होगा कि अगर पाकिस्तान इस शख्स का भारतीय जासूस होने का दावा कर रहा है तो क्या जेनेवा कंवेन्शन के नियमों के मुताबिक पाकिस्तान भारत को आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी देगा? हालांकि इस घटना को करीब 24 घंटे बीत चुके हैं। यहां आपको याद दिला दें कुलभूषण को गिरफ्तार कर भारतीय जासूस घोषित करने के बाद भी पाकिस्तान ने भारत को आधिकारिक तौर पर नहीं बताया था।