लद्दाख में जारी है जश्न , सांसद जामियांग सेरिंग नामग्याल का हुआ भव्य स्वागत
   10-अगस्त-2019

 
लद्दाख को केन्द्रशासित प्रदेश बनाये जाने के बाद से ही लद्दाखवासी लगातार जश्न मना रहे है। इसी बीच केन्द्रशासित प्रदेश बनने के बाद पहली बार शनिवार को लद्दाख पहुंचे सांसद जामियांग सेरिंग नामग्याल का लद्दाखवासियों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर जामियांग ने भी हर किसी का अभिवादन स्वीकार किया। स्थानीय लोग जामियांग को अपने बीच पाकर बहुत खुश दिखे। जामियांग प्रभु का आशिर्वाद लेने के लिए लेह स्थित मॉरवियन चर्च, मस्जिद और भगवान बुद्ध के मंदिर भी गए। जहां पर उन्होंने लद्दाख के लोगों की समृद्धि और समानता के लिए प्रार्थना की। जामियांग लेह स्थित मेन मार्केट में जाकर स्थानीय लोगों से मिले और उनका अभिवादन स्वीकार किया।

 
 
जामियांग ने ट्वीट करके बताया कि बौद्ध संघ ने न्यू लद्दाक के लिए सरकार के दृष्टिकोण के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया है और लद्दाख के लिए उठाये गए सरकार के कदम का स्वागत किया है।