जम्मू कश्मीर पर रूस ने किया भारत का समर्थन, नये बदलावों को बताया भारत का संवैधानिक अधिकार
    10-अगस्त-2019
 
 
 
यूएन,यूएस और चीन के बाद पाकिस्तान को जम्मू कश्मीर के मामले में रूस से भी बड़ी मायूसी हाथ लगी है। बल्कि रूस सीधे तौर पर भारत के समर्थन में खड़ा हो गया है। जम्मू कश्मीर के मामले में पूछे गये सवाल के जवाब में रूस के विदेश मंत्रालय ने बयान दिया है कि- "हमारा मानना है कि जम्मू कश्मीर के स्टेट्स में जो भी बदलाव किया गया है, इसे 2 हिस्सों में बांटा गया है। वो भारत के संविधान में निहित शक्तियों के दायरे में किया गया है। हमें उम्मीद है कि तमाम पक्ष इस फैसले के नतीजे में स्थिति को भड़कने नहीं देंगे।"
 
भारत औऱ पाकिस्तान के रिश्तों के संबंध में रूस के विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि- "रूस हमेशा भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों को सामान्य बनाने का पक्षधर रहा है। 
 

हमें उम्मीद है कि भारत और पाकिस्तान को अपने रिश्ते आपसी बातचीत से, शिमला समझौते और लाहौर घोषणापत्र के अनुसार सुलझाने चाहिए।"
 
 
 

 
 
 
यानि इस आधिकारिक बयान से साफ है कि जम्मू कश्मीर के मसले पर रूस भारत के पक्ष में खड़ा है। आपको बता दें कि पाकिस्तान के दबाव के बावजूद यूएस, चीन और यूनाइटेड नेशंस ने भी जम्मू कश्मीर के मसले पर भारत के खिलाफ एक भी शब्द नहीं बोला। जबकि इससे पहले श्रीलंका और मालदीव्स ने भी सीधे-सीधे भारत का समर्थन किया था।
 
 
जबकि पाकिस्तान के पक्ष में एक भी देश ने एक शब्द नहीं बोला है, यहां तक कि तुर्की भी इस मामले पर चुप है।