J&K पर अल-जज़ीरा की प्रोपगैंडा रिपोर्टिंग जारी, POJK और जंतर-मंतर के प्रदर्शन की तस्वीरों को बताया कश्मीर प्रदर्शन #Exposed
   11-अगस्त-2019
 
 
 
आर्टिकल 370 हटाने के ठीक सातवें दिन कश्मीर घाटी में हालात सामान्य बने हुए हैं। शुक्रवार से धारा 144 में ढील के बाद तमाम इलाकों में लोग ईद की तैयारियों में जुटे हैं। लेकिन इस सामान्य हालात से पाकिस्तान, लेफ्ट-लिबरल एक्टिविस्ट और इंटरनेशनल मीडिया परेशान है। उनकी उम्मीद के विपरीत कश्मीर में हिंसा न होने से उनके एजेंडे को फैलाने में मुश्किल हो रही है। लिहाजा बीबीसी और अल-जज़ीरा जैसे मीडिया संस्थान फर्ज़ीवाड़े पर उतर आये हैं। बीबीसी एक तरफ श्रीनगर में छिपपुट प्रदर्शन को फर्जी वीडियों के जरिये हिंसक प्रदर्शन साबित करने में जुटा है, तो अल जज़ीरा कश्मीर घाटी से बाहर के प्रदर्शन की तस्वीरों को कश्मीर की तस्वीर बताकर दुनिया को गुमराह करने में लगा है।
 
 
 
हम आपको दो न्यूज स्क्रीनशॉट दिखाते हैं। पहले स्क्रीनशॉट को देखिए, इस ट्वीट में अल-जज़ीरा ने लिखा है, Kashmir on Lockdown in Pictures, यानि तस्वीरों में कश्मीर बंद को देखिए। इसमें तीन तस्वीरें तो सुरक्षा इंतजामों की हैं। जिन्हें खास एंगल से लिया गया। लेकिन प्रदर्शन की जो तस्वीर है, वो कश्मीर की नहीं जंतर-मंतर के प्रदर्शन की है। जोकि 9 अगस्त को हुआ था।
 
 
 

 
दूसरे स्क्रीनशॉट में अल-जज़ीरा ने कश्मीर की खबर में पाकिस्तान अधिक्रांत जम्मू कश्मीर (POJK) के मुजफ्फराबाद में हुए पाकिस्तान प्रायोजित प्रदर्शन की तस्वीर लगायी है। लेकिन इस्तेमाल ऐसे किया गया है। जिससे लगे कि ये प्रदर्शन कश्मीर घाटी में हुआ हो।
 
 
 

हालांकि सतर्क जम्मू कश्मीर पुलिस ने मीडिया में दिखाई जा रही वीडियो और तस्वीरों को झूठा करार दिया है। पुलिस ने वीडियो और प्रेस रिलीज़ जारी कर इस प्रोपगैंडा पर लगाम लगाने की कोशिश की है।
 
 
 
 
 
 
 
हालांकि JK Now लगातार कश्मीर घाटी में सामान्य हालात से संबंधित वीडियो और तस्वीरों के जरिये सच दिखा रहा है। ईद से एक दिन पहले कश्मीर के तमाम हिस्सों में पाबंदियों में ढील दी गयी थी। इस दौरान लोगों ने ईद की जमकर खरीदारी की और मार्केट्स भी भारी चहल-पहल देखने को मिली। देखिए शनिवार का वीडियो-