लाहौर में 2 मुल्लाओं ने तोड़ी महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा, तहरीके-लब्बैक के मुल्ला खादिम रिजवी ने दी थी धमकी
   11-अगस्त-2019
 
 
 
 
आर्टिकल 370 हटाने से गुस्साये दो मुल्लाओं ने लाहौर में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा क्षतिग्रस्त का डाली। घटना शनिवार की है, जब कट्टरपंथी मुस्लिम संगठन तबरीके-लब्बैक के 2 मुल्लाओं ने लाहौर किले में स्थित माई जिंद हवेली में घुसकर महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा को पत्थरों और ईंटों से तोड़ने की कोशिश की और प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी, तो पुलिस ने दोनों मुल्लाओं को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान अदनान मुग़ल और असद के तौर पर हुई है। जोकि जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने से नाराज़ थे।
 
 
 
जून महीने में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा माई जिंद हवेली में स्थापित की गयी थी। माई जिंद रणजीत की पत्नि महारानी जिंद कौर के नाम पर पड़ा है। यहां महारानी रहा करती थी, जब महाराजा रणजीत सिंह 19वीं सदी में अफगानिस्तान से लेकर पंजाब तक इस क्षेत्र में राज किया करते थे।
 

महाराजा रणजीत सिंह की 180वीं पुण्यतिथि पर ब्रिटेन के एक सिख संगठन के फंड से कांस्य प्रतिमा स्थापित की गयी थी।
 
 
महाराजा की प्रतिमा स्थापित करने के बाद भी तहरीके-लब्बैक ने इसके खिलाफ तकरीर की थी। जबकि बीते शुक्रवार भी तहरीके-लब्बैक ने एक प्रदर्शन किया था, जिसमें मुल्ला खादिम रिजवी ने भारत के खिलाफ जमकर ज़हर उगला था।