जेके पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने मिठाई खिलाकर लोगों को दी ईद की मुबारकबाद
   12-अगस्त-2019


 
 
जम्मू-कश्मीर में सोमवार की सुबह शांति के साथ ईद की नमाज़ अदा की गई। जेके पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने भी मुस्लिम भाईयों को मिठाई खिलाकर ईद की मुबारकबाद दी। घाटी में आतंकवादी गतिविधि की खबरों के बाद सुरक्षाबलों ने स्थानीय लोगों की सुरक्षा और नमाज अदा करने के लिए पुख्ता इंतजाम किये थे। वहीं प्रशासन ने ईद-उल-अजहा के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए लगातार धारा 144 में ढील दी हुई है।
 
 
 
 
 
 
गृह मंत्रालय के अनुसार बारामूला के जामिया मस्जिद में करीब 10 हजार लोगों ने ईद की नमाज अदा की। वहीं शोपियां में 3 हजार, पुलवामा में 1800 और जम्मू के ईदगाह में करीब 5 हजार लोगों ने नमाज अदा की। सुरक्षा व्यवस्था के बीच अमन और शांति के साथ घाटी में ईद-उल-अजहा का त्यौहार मनाया गया।
 

 
 
 
वहीं राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी ईद के मौके श्रीनगर के संवेदनशील क्षेत्र लाल चौक ,डाउनटाउन ,सौरा, पंपोर, हजरतबल सहित दक्षिण कश्मीर के पुलवामा और अवंतीपोरा का दौरा किया।