एक हफ्ते बाद जागीं प्रियंका गांधी, #370 हटाने के बताया असंवैधानिक, राहुल गांधी भी करना चाहते हैं जम्मू कश्मीर और लद्दाख का दौरा
    13-अगस्त-2019

 
जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाये जाने और पुनर्गठन किये जाने को एक हफ्ता बीत चुका है। लेकिन गांधी परिवार की राजनीतिक नींद धीरे-धीरे खुल रही है। मंगलवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने पहली बार जम्मू कश्मीर के ताज़ा घटनाक्रम पर बयान दिया। प्रियंका गांधी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि- “जो हुआ है, वो संविधान को नकारा गया है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा संविधान के लिए, लोकतंत्र के लिए लड़ाई लड़ी है। हम उस लड़ाई को लड़ते रहेंगे। ये बहुत स्पष्ट राय है कांग्रेस पार्टी की.. और यही स्टेटमेंट में है।” सुनिये पूरा बयान-
 
 
इससे पहले आज राहुल गांधी ने फिर जम्मू कश्मीर पर एक ट्वीट किया, जोकि राज्यपाल को संबोधित करते हुए था। अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने जवाबन लिखा कि- “डियर गवर्नर मलिक, मैं और विपक्षी दलों को एक डेलिगेशन जम्मू कश्मीर और लद्दाख में विज़िट करने के आपके निमंत्रण को स्वीकार करने को तैयार हैं। हमें कोई एयरक्राफ्ट नहीं चाहिए, बस ट्रैवल करने और लोगों से, मेनस्ट्रीम लीडर्स से और वहां तैनात हमारे सैनिकों से मिलने के खुली छूट चाहिए।”
 
एक ही दिन में गांधी परिवार के दो-दो नेताओं के बयान आने से साफ है कि कांग्रेस जम्मू कश्मीर के ताज़ा घटनाक्रमों पर सीधे-सीधे मोदी सरकार को घेरने के मूड में हैं, लेकिन माहौल तैयार नहीं हो पा रहा। क्योंकि जम्मू कश्मीर में सबकुछ सामान्य है, अभी तक कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। जिसका दिल्ली में बैठे नेता फायदा उठा पायें। लिहाजा सरकार और प्रशासन के लिए ये एक बड़ी चुनौती होगी, कैसे हालात को लगातार सामान्य बनाये रखा जाये। जब जब लगातार विपरीत राजनीतिक बयानबाज़ी हो रही हो।