J&K: स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स को मिला वेतन बढ़ोत्तरी का तोहफा, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी
   02-अगस्त-2019
 
 
 
गृह मंत्रालय ने आज जम्मू कश्मीर में एसपीओ यानि स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स के वेतन में बढ़ोत्तरी की अनुशंसा को मंजूरी दे दी है। साथ इससे संबंधित आदेश राज्य सरकार के संबंधित विभागों को दे दी गयी है। इस वेतन बढ़ोत्तरी का फायदा जम्मू कश्मीर में तैनात करीब 30 हजार एसपीओ को मिलेगा। जोकि जान के खतरे के बावजूद भी सुरक्षाबलों के साथ आतंकवाद का मुकाबला करते हैं। 22 मई को जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने इस वेतन बढोत्तरी की अनुशंसा की थी। नये पे-स्केल के आधार पर-
 
 
 
3 साल से कम सर्विस वाले एसपीओ को 6 हज़ार,
 
3 से 5 साल की सर्विस वाले एसपीओ को 9 हजार,
 
5 से 10 साल सर्विस वाले को 12 हज़ार,
 
10 से 15 साल सर्विस वाले 15 हज़ार और
 
15 साल से ज्यादा सर्विस करने वाले एसपीओ को 18 हज़ार रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जायेगा।
 
 
 
 
जम्मू कश्मीर में लॉ एंड ऑर्डर को बनाये रखने में सबसे ज़मीनी स्तर की कड़ी है स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स। जोकि जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ कंधा से कंधा मिलाकर आतंकवाद का सामना करते हैं, इसके चलते कश्मीर घाटी में वो लगातार आतंकियों का निशाना भी बनते रहते हैं। पिछले एक साल में घाटी में आतंकी हमलों में एक दर्जन से ज्यादा एसपीओ मारे जा चुके हैं।